Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big newsBreaking News

जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन एनकाउंटर… चार आतंकियों के साथ 24 घंटे में कुल 9 आतंकवादी मारे गए…

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। एजेंसी।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सोमवार सुबह शुरू हुए एक और एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने चार और आतंकवादियों को मार गिराया है। इस तरह पिछले 24 घंटे में शोपियां जिले में ही कुल नौ आतंकियों को ढेर किया गया है। 

इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, ‘दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में पिंजौरा गांव में एनकाउंटर शुरू हो गया है। पुलिस और सुरक्षाबल आतंकियों को ढेर करने के अपने काम में लगे हुए हैं।’

वहीं, रविवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन के शीर्ष कमांडर समेत पांच आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद मारे गए थे। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि विशेष सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के रेबन इलाके में तलाशी अभियान के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान छुपे हुए आतंकवादियों ने खोजी दस्ते पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आतंकवादी मुठभेड़ में मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *