Friday, January 23, 2026
news update
Politics

एकला चलो :हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं करेंगे AAP और कांग्रेस

चंडीगढ़:
 हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ था। कांग्रेस 9 और आम आदमी पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ी थी। कांग्रेस को 9 में से 5 में जीत हासिल हुई तो वहीं आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा था, लेकिन वो इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें बीजेपी के नवीन जिंदल से हार का सामना करना पड़ा। वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी ने कुरुक्षेत्र में मिली हार का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का कहना है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं की वजह सुशील गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा।हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं करेंगे AAP और कांग्रेस।

क्या बोले अनुराग ढांडा
अनुराग ढांडा ने कहा कि कुछ ताकतों ने नवजीवन लेकर आई आम आदमी पार्टी की भ्रूण हत्या करने की कोशिश की। क्योंकि उन्हें पता था कि अगर कुरुक्षेत्र की सीट आम आदमी पार्टी जीत जाती है तो हरियाणा की राजनीति में ऐसा तूफान आएगा, जिसमें में ये पुराने रानजीतिक दल उड़ जाएंगे। इसलिए आम आदमी पार्टी की भ्रूण हत्या की साजिश कुरुक्षेत्र में की गई। लेकिन मैं उनकों ये बताना चाहता हूं कि जब बच्चा एक स्टेज से आगे निकल जाता है और गर्भ के अंदर वो बड़ा स्वरूप ले लेता है तो भ्रूण हत्या संभव नहीं होती, सीधे डिलीवरी होती है।

अस्तित्व में आई आम आदमी पार्टी
अनुराग ढांडा ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी अस्तित्व में आ चुकी है। जिसको आम आदमी चाहता है उसे आप पूरी ताकत और साजिशें लगाकर भी नहीं रोक सकते हैं। हम आम आदमी की पसंद हैं। इसलिए हम हरियाणा की राजनीति में आने वाले दिनों में छाने वाले हैं। जो साजिशें कुरुक्षेत्र की सीट पर कई गई उसकी जांच की जा रही है। कार्यकर्ताओं की फीडबैक ली जा रही है।

रणदीप सुरजेवाल पर जताया शक
रणजीत सुरजेवाल पर शक जाहिर करते हुए ढांडा ने कहा कि ये यकीन करना संभव नहीं है कैथल से हमें लीड नहीं मिली। इतने कद्दवार नेता होने के बावजूद हमें कैथल से 18000 वोट से पीछे रह गए। उनके बूथ से भी अगर गठबंधन हार रहा है तो शक पैदा करता है। अशोक अरोड़ा पर भी उन्होंने आरोपी लगाया कि उनके इलाके से भी कम वोट पड़ना समझ नहीं आता।

error: Content is protected !!