Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big news

ईडी वालों के घर ही पड़ गई ED की रेड : 500 करोड़ की हेराफेरी में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर अरेस्ट…

इम्पैक्ट डेस्क.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सचिन सावंत के लखनऊ स्थित घर पर बुधवार को छापेमारी की है। उनके अपार्टमेंट से टीम ने कई दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़ी डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लिया है। ईडी की टीम सावंत गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोर्ट में पेश करना है।

आईआरएस अधिकारी सचिन सावंत वर्तमान में लखनऊ में ही तैनात हैं। वह सीमा शुल्क और gst के लिए काम कर रहे हैं। सावंत काफी समय से ईडी के रडार पर थे। सचिन सावंत जब जब मुंबई में ईडी में थे तब डायमंड कंपनी की 500 करोड़ रुपए की हेराफेरी में संदिग्ध पाया गया था। इसे लेकर ईडी की टीम ने उनके लखनऊ और मुंबई स्थित आवास पर छापेमारी की है।