Google Analytics Meta Pixel
Big news

सोनिया गांधी से ED की पूछताछ जारी… हिरासत में लिए गए गहलोत, थरूर और पायलट… असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प..

इम्पैक्ट डेस्क.

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध करने वाले कई बड़े नेता हिरासत में लिए गए हैं। इनमें अशोक गहलोत, शशि थरूर और सचिन पायलट का नाम शामिल है।

असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

असम में सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी जांच के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प जैसी स्थिति पैदा हो गई।

लोकतंत्र को कुचला जा रहा है: सचिन पायलट

सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध करने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि देश में एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। लोकतंत्र में विरोध करना हमारा अधिकार है, लेकिन इसे कुचला भी जा रहा है।

केंद्र सरकार दिखाना चाहती है कि वह कितना पावरफुल है: खड़गे

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 65 साल से ऊपर के जितने भी वरिष्ठ नागरिक होते हैं उनके घर पर जाकर पूछताछ करते हैं, लेकिन यहां पर तो सब चीजें वे तोड़ रहे हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि वे कितने पावरफुल हैं। उन्होंने कहा कि हम हर मुद्दा उठाएंगे। अब तो हम मंहगाई का मुद्दा उठाए तो उसके लिए भी वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। ED-CBI का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसके लिए भी वे तैयार नहीं हैं।