Google Analytics Meta Pixel
Tech

क्या है आपको पता है पेट्रोल पंप खोलने की प्रोसेस? और 1 लीटर पेट्रोल पर कितनी होगी कमाई…

इम्पैक्ट डेस्क.

पेट्रोल पंप को देखने पर सभी के मन में एक खयाल जरूर आता है। काश अपना भी एक पेट्रोल पंप होता। पेट्रोल पंप पर तगड़ी कमाई होती है। हालांकि, इस सपने को पूरा किया जा सकता है। हम यहां पर आपको देश की सबसे बड़ी ऑयल कंपनी इंडियन ऑयल (IOCL) के पेट्रोल पंप खोलने की प्रोसेस बता रहे हैं। ये कंपनी अपनी डीलरशिप ऑफर करती है। यानी आप इंडियन ऑयल की डीलरशिप लेकर अपना पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। देश में पेट्रोल की मांग और खपत बहुत अधिक है। ऐसे में पेट्रोल पंप खोलने का बिजनेस आइडिया हिट हो सकता है। तो चलिए जल्दी से इसके बारे में सब कुछ जानते हैं।

इतने अमाउंट की होगी जरूरत
पैसाबाजार.कॉम की रिपोर्ट की मानें तो ग्रामीण इलाके में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 12 से 15 लाख रुपए की जरूरत होती है। वहीं शहरी इलाकों में ये लागत बढ़कर 20 से 25 लाख रुपए तक हो सकती है। इंडियन ऑयल की डीलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको डिविजनल ऑफिस की कॉन्टैक्ट डिटेल मिलेगी। आप यहां से कंपनी के डिविजन एरिया में संपर्क कर सकते हैं। किन राज्यों में इस समय पेट्रोल पंप खोलने का मौका है, ये आपको इस लिंक पर पर पता लग जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान
पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपकी उम्र 21 से 60 साल तक होनी चाहिए। आपको एजुकेशन कम से कम 10वीं होना चाहिए। यदि आप 10वीं पास नहीं तब आप पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। आपको कई सर्टिफिकेट और परमिशन लेनी होंगी, जिनकी जानकारी इंडियन ऑयल की तरफ से मिलेगी।

प्रति लीटर ₹5 तक का कमीशन

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में पेट्रोल पंप खोलने वालों को पेट्रोल की बिक्री पर प्रति लीटर 2 से 5 रुपए तक का कमीशन मिल जाता है। इसी तरह से पेट्रोल पंप खोलने पर कमाई होती है। यदि आप पेट्रोल पंप खोलने की बारे में पूरी डिटेल से जानना चाहते हैं तो…