Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Crime

यातायात बूथ में फांसी पर लटका मिला पुलिसकर्मी का शव…

इम्पैक्ट डेस्क.

उत्तर प्रदेश के हरदोई में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां यातायात बूथ में फांसी पर एक सिपाही का शव लटका मिला। जानकारी के मुताबिक सोल्जर बोर्ड चौराहे के पुलिस बूथ के अंदर सिपाही का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। दरअसल, मरने वाला पुलिसकर्मी अशोक कुमार यादव देवरिया जिले का रहने वाला है। बता दें कि अशोक कुमार हरदोई यातायात पुलिस में तैनात था। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक घटना हरदोई के कोतवाली क्षेत्र में सोल्जर बोर्ड चौराहे की है। यहां पर रखे ट्रैफिक पुलिस के एक बूथ में ट्रैफिक पुलिस कर्मी का शव फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि किसी राहगीर को अचानक बूथ में लटका शव दिखा। उसने शोर मचा दिया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।

लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद संबंधित थाना पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि देवरिया निवासी अशोक कुमार ट्रैफिक पुलिस में कान्स्टेबल के पद पर तैनात थे। वह यहां अकेले रहते थे।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस कर्मी के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार वालों ने आने और उनके बातचीत के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जानकारी हो सकेगी।