Google Analytics Meta Pixel
District DantewadaNaxal

दंतेवाड़ा : डीआरजी के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, 2 महिला नक्सली ढेर… विस्फोटक सामग्री बरामद…

इंपेक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के गोदेरास के जंगल में शनिवार तड़के सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है, जिसमें जवानों ने दो ईनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया है. मौके से महिला नक्सलियों के शव के साथ पिस्टल, देसी कट्टा, विस्फोटक सामग्री के साथ अन्य सामान बरामद किया गया है. घटना के बाद डीआरजी का सर्च ऑपरेशन जारी है.