Google Analytics Meta Pixel
Monday, March 9, 2026
news update
Movies

दलजीत कौर की शादी पर छाए संकट के बादल

मुंबई

छोटे पर्दे की मशहूर अदाकार दलजीत कौर बेशक एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन दलजीत का नाम लगातार सुर्खियां बटोरता है। इस बीच टीवी एक्ट्रेस की दूसरी शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दलजीत और उनके दूसरे पति निखिल पटेल के रिश्ते में शायद दरार आ गई है। बीते साल टीवी एक्ट्रेस ने बिजनेस टायकून निखिल पटेल के साथ शादी रचाई थी। लेकिन अब जो खबर आ रही है, वह इनकी शादी को लेकर सस्पेंस क्रिएट करती है। बताया जा रहा है कि दलजीत कौर और निखिल के रिश्ते में फिलहाल कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसको लेकर एक्ट्रेस की टीम की तरफ से लेटेस्ट बयान भी जारी किया गया है।

दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी के टूटने को लेकर हवा उस रोज मिली जब अदाकारा ने अपने  आॅफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पति का सरनेम पटेल हटा दिया। सिर्फ इतना ही हीं दलजीत और निखिल ने इंस्टा से शादी की तस्वीरों को भी हटा दिया। इसके बाद इस मामले को लेकर सुर्खियां तेज हो गईं कि दलजीत कौर की दूसरी शादी में भी दरार आ गई है। पिंकविला की खबर के अनुसार अब इस पूरे मामले को लेकर दलजीत की प्रवक्ता की ओर से एक ताजा बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा है- बीते महीने के जनवरी मध्य में दलजीत अपने बेटे के साथ इमरजेंसी में भारत वापस आई हैं, दरअसल उनके पिता और भाई की सर्जरी होनी थी, जिसकी वजह से वह लौटीं हैं।

दजलीत की तरफ से इस मामले को लेकर सिर्फ इतना ही कहना है कि अभी इस मैटर पर कोई भी कमेंट नहीं करनी है। क्योंकि इसकी पूरी वजह बच्चें हैं, उनकी प्राइवेसी काफी महत्व रखती है। दरअसल दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। दूसरी शादी के बाद दलजीत केन्या शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन उनके भारत लौटने से तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि इससे पहले दलजीत टीवी एक्टर शालीन भनोट से भी तलाक ले चुकी हैं।