Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big news

रूस से लड़ने यूक्रेन जा सकते हैं लातविया के नागरिक… संसद में प्रस्ताव पारित…

इंपैक्ट डेस्क.

यूक्रेन के समर्थन में लातविया की समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके मुताबिक, अगर लातविया के लोग रूस से लड़ने लातविया जाना चाहते हैं तो वे जा सकते हैं।

रूस ने कीव के नागरिकों को सुरक्षित जाने को कहा

रूस की सेना की ओर से कहा गया है कि, अगर कोई भी नागरिक सुरक्षित कीव से बाहर जाना चाहता है, तो वह जा सकता है। उस पर हमला नहीं किया जाएगा। इससे पहले यूक्रेन की ओर से इस बात की पुष्टि की गई थी कि, रूस की सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है।  

बेलारूस में थोड़ी देर में शुरू होगी वार्ता

रूस-यूक्रेन के बीच बातचीत शुरू होने से पहले रूसी सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है। इसकी पुष्टि यूक्रेनी सेना की ओर से की गई है। बेलारूस में किसी भी पल दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, रूसी प्रतिनिधिमंडल, यूक्रेन के दल का इंतजार कर रहा है।