Google Analytics Meta Pixel
suicide

CG : हॉस्टल के कमरे में छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… बीकॉम की कर रही थी पढ़ाई, परीक्षा देने के बाद से थी तनाव में…

इम्पैक्ट डेस्क.

राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित कन्या छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा परीक्षा देने के बाद से तनाव में थी। छात्रा मूल रूप से खरोरा की रहने वाली थी। उसका शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

सुबह करीब 11 बजे उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई मिली। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम कर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 19 साल की छात्रा सरिता जोशी डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी। उसकी अभी परीक्षा चल रही थी। एक दिन पहले परीक्षा देकर आने के बाद से वो तनाव में थी। उसका पेपर अच्छा नहीं गया था। छात्रा ने बिगड़े हुए पेपर को लेकर हॉस्टल में दोस्तों और घरवालों से भी बात की थी। सभी लोगों ने उससे आत्मविश्वास दिया और कहा कि वो ज्यादा तनाव न ले।