Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Narayanpur

CG : नक्सलियों का उत्पात जारी… 2 वाहनों में की आगजनी, बांधे बैनर-पोस्टर…

इम्पैक्ट डेस्क.

नारायणपुर जिले से नक्सली घटना की एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों के वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोहकामेटा थाना इलाके का है। यहां अबूझमाड़ बेचा गांव में नक्सलियों ने चैन मांउटिंग मसीन और शिप्टर ट्रक को आग के हवाले के कर दिया। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर पोस्टर भी लगाए हैं। नक्सलियों द्वारा दी गई इस घटना के बाद से ही आस-पास के इलाकों में दहशत का माहौल है।