Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Koraba

CG : 10 फीट गहरे सेप्टिक टैंक में बना रहे थे महुआ शराब… बेहोश होकर गिरे तीन लोग, एक की गई जान…

इम्पैक्ट डेस्क.

कोरबा के सीतामढ़ी में निर्माणाधीन एक सेप्टिक टैंक में कुछ युवक महुआ शराब बनाने का अवैध काम कर रहे थे। निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक को सुरक्षित मानकर उसमें शराब बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। महुआ लहान निकालने के लिए 10 फीट गहरे टैंक में उतरा 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस बेहोश हो गया। यह जानकारी मिलने पर मान गुड्डू और बिहारी यादव नामक दो युवक भी बारी-बारी टैंक में उतरे, लेकिन वह दोनों भी बेहोश हो गए।

इस बारे में जानकारी लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया। मान गुड्डू और बिहारी यादव की हालत गंभीर है, उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है।