Google Analytics Meta Pixel
Big news

CG ब्रेकिंग : मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों की फायरिंग की ख़बर… जवाबी कार्यवाही के बाद भागे नक्सली…

इम्पैक्ट डेस्क.


रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का पर्व है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। 20 सीटों पर ये मतदान हो रहा है। छग में 90 मे से 20 विस सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं बंडा में मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग। कोंटा इलाके के बंडा मतदान केंद्र का ये पूरा मामला है। डीआरजी जवानों ने भी की नक्सलियों पर जवाबी कार्यवाही देखी गई। जवानों की जवाबी कार्यवाही के बाद नक्सली भागते हुए नजर आए। मौक़े पर मतदान फिर हूई शुरू मौक़े पर डीआरजी के जवान अलर्ट मोड पर आ गए है।