Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big newsPolitics

CG : अपने ही पार्टी के खिलाफ BJP पार्षदों ने खोला मोर्चा…

इंपेक्ट डेस्क.

पत्थलगांव|   बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के गृह जिले की पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा पार्षदों ने अपनी ही पार्टी की नगर पंचायत अध्यक्ष के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। विकास कार्यों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की लिखित शिकायत के बाद कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने 24 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।

15 पार्षदों की पत्थलगांव नगर पंचायत में 9 पार्षद के साथ भाजपा की सुचिता एक्का अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। इसके अलावा यहां 5 कांग्रेस और 1 निर्दलीय पार्षद हैं। भाजपा की घरेलू कलह की वजह से अध्यक्ष पद अब कांग्रेस की झोली में जाने की संभावना बढ़ गई हैं। हालांकि सांसद गोमती साय ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।