Google Analytics Meta Pixel
District Jashpur

CG : जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही… पॉक्सो एक्ट में सजा काट रहे 2 कैदी दीवार फांदकर फरार…

इम्पैक्ट डेस्क.

जशपुर। जिले में आज सुबह बड़ी घटना हो गई, जिसमे जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जशपुर की जेल से 2 कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। आरोपी आज तड़के कोहरे का फायदा उठाकर दो कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे अचानक जेल में लगे सायरन तेज आवाज में बजने लगी, जिससे जशपुर पुलिस चैकन्ना हो गई और जेल परिसर पहुंची, जहां पर दो कैदी के फरार होने की सूचना मिली।

दोनों कैदी आज तड़के ठंड और कोहरे का फायदा उठाकर जेल की दीवार में चढ़ गए और जिस जगह की दीवार की ऊंचाई छोटी थी वहां से कूदकर फरार हो गए। बताया जा रहा कि दोनों कैदी ललित राम और तपिल भगत हत्या और दुष्कर्म के आरोपी हैं और पॉक्सो एक्ट में सजा काट रहे थे।