Google Analytics Meta Pixel
RaipurState News

साय कैबिनेट की बैठक: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना पर लगी मुहर, 5500 रुपये मिलेगा तेंदूपत्ता संग्रहण दर

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें भाजपा के घोषणा पत्र पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ के लिए दी गई एक और गारंटी पर मुहर लग गई। प्रदेश में आज से महतारी वंदन योजना लागू हो गई है।  इसके अलावा तेंदुपत्ता संग्रहण दर 5500 रुपये करने का फैसला लिया गया।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मोदी की गारंटी को लागू करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्रहण दर अब 5500 दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेंदूपत्ता संग्रहण सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू की जाएगी। 75 प्रतिशत राशि शासन और 25 फीसदी राशि लघु वनोपाज संघ की ओर से वित्तीय अनुदान दिया जाएगा। समाज में महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव को सुधार लाने के उद्देश्य से और आर्थिक स्वावलम्बन के लिए महतारी वंदन योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत ⁠21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं को 12-12 हजार रुपए सालाना दिया जाएगा। विधवा, परित्यता महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।