Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Bastar (Jagdalpur)

भाजपा महिला मोर्चा तोकापाल में मना रही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस…

इम्पैक्ट न्यूज.

जगदलपुर। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तोकापाल मना रही है।तोकापाल मंडल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के रूप में महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत तोकापाल मंडल में स्थित आंगनबाड़ी में परिवार मिलन का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गर्भवती महिलाएं, माताओं को पुष्प हार पहना कर सम्मान किया गया साथ ही केंद्र सरकार के 9 वर्ष में किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई वहीं आंगनबाड़ी में मौजूद बच्चों को चॉकलेट बिस्किट देखकर उन्हें स्नेह दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती शांति नाग, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामबती भंडारी, उपाध्यक्ष सोनमती घोस, श्रीमती वर्मा, सहित भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता मौजूद थे।