Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Dantewada

20वीं राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में दंतेवाड़ा की बीना मंडावी ने किया कमाल…

Getting your Trinity Audio player ready...

इंपेक्ट डेस्क.

छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन द्धारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र सुाक्षाबल की चौथी बटालियन मन स्थित शूटिंग रेंज में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में प्रदेशभर से 214 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था जिसमे दंतेवाड़ा जिला पुलिस बल से ३ महिलाओं ने भाग लिया था इस शूटिंग स्पर्धा में ग्रुप के साथ निजी स्पर्धा में दंतेवाड़ा की बेटी बीना मंडावी ने 2 सिल्वर, 1 ब्रांज पदक जीतकर दंतेवाड़ा जिले का मान बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर दंतेवाड़ा के लोगों और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने सभी को शुभकामनाएं दी है।

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में २२ बोर रायफल, एयर पिस्टल व ५० मीटर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता पुरूष महिला और जूनियर महिला पुरूष युवा श्रेणियों में आयोजित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *