District Dantewada

महिलाओं को रोजगार देने तुलिका पहुँची बड़े कमेली… विधायक देवती कर्मा के सहयोग से महिलाओं को मिली दोना-पत्तल मशीन…

इंपैक्ट डेस्क.

तुलिका ने कहा हर हाथ रोजगार ही सरकार का सपना.

दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हर हाथ रोजगार का सपना अब साकार होता दिख रहा है। महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से जोड़कर रोजगार प्रदान किया जा रहा है ताकि वह अपने पैर पर खड़े होकर और सुदृढ़ हो सकें। आज विधायक देवती कर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा की पहल से ग्राम पंचायत कमेली के महिलाओं को दोना पत्तल बनाने की मशीन प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर महिलाओं को स्व सहायता समूह महिलाओं की बैठक की थी। बैठक में महिलाओं ने जिपं अध्यक्ष से दोना-पत्तल बनाने मशीन की मांग रखी थी।

बड़े कमली में महिलाओं से चर्चा करते हुए तूलिका कर्मा.

महिलाओं के उत्साह को देखते हुए तुलिका कर्मा ने विधायक देवती महेंद्र कर्मा के सहयोग से डीएमएफ राशि से मशीन की स्वीकृति प्रदान की। आज बड़े कमेली पहुँच जिपं अध्यक्ष तुलिका कर्मा व डीएफओ संदीप बलगा ने महिलाओं को मशीन सौपा। महिलाओं को संबोधित करते हुए तुलिका ने कहा कि विधायक देवती कर्मा के नेतृत्व में हमारा जिला नित नए ऊचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप महिलाओं को सशक्त करने रोजगार से जोड़ा जा रहा है। जिपं अध्यक्ष ने बड़े कमेली की महिलाओं को मन लगाकर काम करने व कार्य के माध्यम से अपने गांव का नाम रौशन करने की बात कही। तुलिका ने बताया कि चारों ब्लॉक की महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से जोड़कर रोजगार प्रदान किया जा रहा है। आने वाले दिनों में कटेकल्याण, कुआकोंडा, बारसूर में भी दोना-पत्तल मशीन दी जाएगी।