District Bastar (Jagdalpur)

बस्तर तेलुगू ब्राह्मण संघम् ने आयोजित किया मिलन समारोह

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज। जगदलपुर।

अंचल के तेलुगू ब्राह्मण परिवारों को जोड़ने के लिये जगदलपुर शहर में आज 1 मार्च 2026 को विशेष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य था कि भविष्य में सभी परिवार एक दूसरे की आवश्कताओं में, सुख दुख में एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की आराधना से हुई तत्पश्चात उपस्थित वरिष्ठ जनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। उपस्थित जनों ने आपस में अपना पूरा परिचय देते हुए पुराने वरिष्ठ जनों को याद किया जिन्होंने कम सुविधाओं और संघर्षों के बावजूद इस प्रयास को सदैव ज़िंदा रखा।

संघम् के द्वारा पुराने वरिष्ठ जनों को याद करते हुए एवं नयी पीढ़ी तक के लोगों को उनके समाज के लिए किये गये बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मान पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जगदलपुर के स्थानीय लोगों के साथ साथ बस्तर संभाग के कोंडागांव एवं सुकमा जिले से भी परिवार शामिल हुए। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में सभी सदस्यों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों के साथ साथ पंडित शंकर राव, प्रसाद राव, जी सूर्या राव, टी वेंकट साईं, टी एस एस प्रकाश, वेणु गोपाल राव, महेश तेन्नेटी, तेन्नेटी नाधम, पी रंगाचारी एवं अन्य ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित हुए।