शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 14 मिनट पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 14 मिनट पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 59 मिनट पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 59 मिनट पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 1 घंटे पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे 1 घंटे पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त 1 घंटे पहले IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक 1 घंटे पहले IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला 2 घंटे पहले बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी 2 घंटे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला 2 घंटे पहले Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा 2 घंटे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो 3 घंटे पहले सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… 3 घंटे पहले मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम 4 घंटे पहले महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात 4 घंटे पहले PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना 4 घंटे पहले FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली 4 घंटे पहले Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख 5 घंटे पहले भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख
छत्तीसगढ़

GPM में शिक्षा का बुरा हाल: छात्र नहीं पढ़ पाए हिंदी की किताब… शिक्षकों पर उठे सवाल; कारण बताया टीवी मोबाइल

गौरेला पेंड्रा मरवाही.

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में जिला मुख्यालय से दूर संचालित होने वाले आदिवासी इलाकों में शिक्षा स्तर बद से बदतर हो रहा है। शिक्षा के नाम पर छात्रों के साथ मजाक हो रहा है। कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाले छात्रों को नहीं पढ़ना नहीं आता। जिम्मेदार शिक्षक स्कूल पहुंचकर उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर खानापूर्ति करते हैं। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आदिवासी इलाकों से मुंह मोड़ लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने व्यवस्था सुधारने की बात कही।

अविभाजित मध्यप्रदेश में भी अपना विशेष स्थान रखने वाला पेंड्रा इलाका छत्तीसगढ़ राज्य और जिला बनने के बाद अव्यवस्था का शिकार होता नजर आ रहा है। प्रशासनिक उदासीनता का सबसे अधिक शिकार शिक्षा विभाग ही हुआ है। दरअसल, जिला मुख्यालय से दूरस्थ इलाकों में स्थित आदिवासी गांवों में शिक्षा अपने निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है। सरकार ने शिक्षा दिलाने के लिए दूरस्थ इलाकों में भी प्राइमरी स्कूल मिडिल स्कूल अतिरिक्त भवन बाउंड्री वॉल के साथ-साथ शिक्षकों की नियुक्ति तो कर दी है। लेकिन जिम्मेदार शिक्षक स्कूलों में यदि अपने कर्तव्यों का पालन ही न करें तो व्यवस्था कैसे चले..?? कुछ ऐसा ही हो रहा है इस जिले में पेंड्रा और गौरेला विकासखंड के दूरस्थ ग्रामों बस्ती बगरा इलाके में। जब हमारी टीम पहुंची तो जो नजारा देखने को मिला। सरकारों के लिए चिंतनीय विषय है। यहां पढ़ने वाले पहले से पांचवीं तक के छात्रों को हिंदी पढ़नी नहीं आती।

आलम यह है कि कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाला छात्र कक्षा दूसरी और तीसरी की हिंदी की पुस्तक भी नहीं पढ़ पा रहा है। हमने जब रामगढ़, बस्ती, बगरा, कोटमीखुर्द और उसके पास के कुछ स्कूलों का हाल-चाल जानने इन स्कूलों का रुख किया तो इन स्कूलों ने पूरे प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। वैसे तो शासन स्तर ज्यादातर स्कूलों में तीन से पांच अध्यापकों की नियुक्ति की गई है। लेकिन किसी भी स्कूल में एक से अधिक शिक्षक नहीं मिले। ज्यादातर शिक्षक स्कूल पहुंचने के बाद उपस्थिति पंजी में अपने हस्ताक्षर करने के उपरांत या तो घर चले गए थे या किसी आवश्यक कार्य का बहाना करते हुए एक आवेदन रजिस्टर में छुपा कर स्कूल से नदारत थे। जबकि उपस्थिति पंजी में सभी के हस्ताक्षर पाए गए। मतलब दिनभर की तनख्वाह सभी को मिलेगी।
जब प्राथमिक और माध्यमिक शाला का यह हाल है तो हमने हाई स्कूल का रुख किया। स्कूल में कक्षा नवमी और दसवीं को पढ़ने के लिए शासन ने काफी बड़ी बिल्डिंग बना रखी हैं। जिसकी लागत लाखों में होगी और इस स्कूल में पांच शिक्षकों की नियुक्ति भी है। लेकिन स्कूल में सिर्फ दो ही शिक्षक उपस्थित मिले। नौंवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे स्कूल आने के बाद छह घंटे में सिर्फ एक ही विषय पढ़ाया गया।

शिक्षक स्कूल आने के बाद अपना जरूरी काम बताते हुए स्कूल से चले गए और एक आवेदन स्कूल के उपस्थिति पंजी में छोड़ दिया। लेकिन इन सभी शिक्षकों ने उपस्थिति पंजी में दिनभर के हस्ताक्षर कर रखे थे। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी शिक्षकों के इन हरकतों से अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के इन दूरस्थ इलाकों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जब मातृभाषा हिंदी भी पढ़नी नहीं आ रही तो सावल होना लाजिमी था। हमने स्कूल में मौजूद शिक्षकों से जब जानकारी लेनी चाहिए तो बच्चों के हिंदी पढ़ना पाने का कारण उनका शर्मीला स्वभाव और  ग्रामीणों के घरों में टीवी मोबाइल न होने का कारण बता दिया। टीवी मोबाइल न होने से बच्चे हिंदी नहीं पढ़ पा रहे। इसका क्या कनेक्शन होगा। हम भी सोच में पड़ गए। छत्तीसगढ़ को आईएस, आईपीएस, गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर, प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री देने वाला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आजादी के पूर्व से ही शिक्षा का उच्च स्तर रहा है। लेकिन इतने संसाधन देने के बाद यदि शिक्षा का स्तर इतना नीचे गिर रहा है तो निश्चय ही यह शासन और प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। साथ ही उन सभी सरकारी योजना और अधिकारियों कर्मचारियों पर सवालिया निशान लगता है जो आदिवासियों का जीवन स्तर और शिक्षा को ऊंचा उठने के लिए इस जिले में काम कर रहे हैं।