Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
District Bastar (Jagdalpur)

नवोदय चयन में आत्मानंद स्कूल रहा अव्वल…

इम्पैक्ट डेस्क.

तोकापाल। जवाहर नवोदय विद्यालय अपनी उत्कृष्ट शिक्षा के लिए प्रारंभ से ही लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। उत्कृष्ट शिक्षकों एवं सुविधाओं के कारण अधिकांश पालक अपने बच्चों को यहां प्रवेश दिलाना चाहते हैं। प्रवेश प्रक्रिया जटिल है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल प्रारंभ से ही विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए पालकों की सुविधा के अनुसार विद्यार्थी अपने मनचाहे स्थान पर पढ़ सके उसके लिए प्रयास करता है। इस वर्ष कक्षा 5 वीं पढ़ने वाले इच्छुक विद्यार्थियों को संस्था द्वारा भी समय-समय पर प्रेरित किया गया। नवोदय विद्यालय की चयन सूची में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के 5 विद्यार्थियों का चयन हुआ। यह अपने में गौरव की बात है।
चयनित विद्यार्थियों में कुमारी इशिका सेठिया ,कुमारी आर गरिमा, कुमारी भाव्यश्री नेताम, कुमारी आरुषि मंडावी एवं हर्ष कश्यप इस परीक्षा में चयनित हुए हैं। इनके चयन पर संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी संस्था के योग्य शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास किया जाता है विद्यार्थी ,पालकों ,उच्चाधिकारियों, स्थानीय लोगों का भी भरपूर साथ मिलता है । हमारी संस्था का प्रयास हमेशा छात्र हित रहा है।
आज शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर इन चयनित छात्र-छात्राओं को संस्था में बुलाकर सभी के समक्ष संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा, उप प्राचार्य इरम रहीम, प्रधानाध्यापक प्राथमिक शाला नीता शुक्ला, कक्षा शिक्षक इंद्रराज सोनवानी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने चयनित विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया ।