Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking NewsD-Bastar DivisionNaxal

पुसपाल मुठभेड़ स्थल से एक और नक्सली शव व पिस्टल बरामद… कल हुई थी मुठभेड़…

इम्पेक्ट न्यूज़.सुकमा।

कल देर शाम को तोंगपाल इलाके में हुई मुठभेड़ में एक और नक्सली का शव बरामद हुआ है। साथ ही एक 315 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है।

आज सुबह फिर से जवान सर्चिंग पर उसी इलाके के लिए रवाना हुए थे जहाँ कल मुठभेड़ हुई थी। घटना स्थल से करीब 2 किमी दूर एक नक्सली का शव बरामद हुआ है। मौके से एक 315 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। उसके बाद जवान वापस कैंप लौट गए है।

गौरतलब है कि कल मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था। जवानों को संदेह था कि और भी नक्सलियों को गोली लगी होगी इसलिए आज सर्चिंग अभियान चलाया गया। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि कल हुई मुठभेड़ में एक और नक्सली का शव बरामद हुआ है साथ मे एक पिस्टल भी मिली है। अभी तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *