शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 42 मिनट पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 42 मिनट पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 48 मिनट पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 59 मिनट पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 1 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 1 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 1 घंटे पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे 1 घंटे पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त 1 घंटे पहले IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक 1 घंटे पहले IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला 2 घंटे पहले बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी 2 घंटे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला 2 घंटे पहले Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा 2 घंटे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो 3 घंटे पहले सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… 4 घंटे पहले मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम 4 घंटे पहले महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात 4 घंटे पहले PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना 4 घंटे पहले FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर : पांच दिन से हड़ताल पर डटे पटवारियों ने आंदोलन के विस्तार की दी चेतावनी, डिप्टी कलेक्टर की करवाई का विरोध

अंबिकापुर.

अंबिकापुर तहसील रामानुजगंज के समस्त पटवारियों को झूठे आरोप में फंसाकर प्राथिमिकी दर्ज करने के विरोध में राजस्व पटवारी संघ ने संभाग आयुक्त को ज्ञापन दिया है। पूरे मामले में लीपापोती करने एवं द्वेषपूर्ण, संकीर्ण मानसिकता से कार्रवाई किये जाने के कारण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से किसी अन्य जिले में स्थानांतरण करने की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर आगामी दो दिवस पश्चात संभाग एवं प्रांत स्तर पर अपने आंदोलन को विस्तार करने की चेतावनी भी राजस्व पटवारी संघ ने दी है।

राजस्व पटवारी संघ ने ज्ञापन में कहा कि पूरे राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 1 नवंबर से 4 फरवरी 2024 तक संपन्न किया गया। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के तहसील रामानुजगंज, रामचन्द्रपुर के तहसीलदार द्वारा तहसील पंजीयन मॉड्यूल से विभिन्न पंजीकृत कृषकों के खाते में दूसरे किसानों, शासकीय भूमि, कम्पार्टमेंट नंबर (वन भूमि) जोड़कर धान बिचौलियों के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया गया है। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के उपरान्त जिला प्रशासन द्वारा जांच दल गठित कर जांच कराया गया। जांच में पटवारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। जांच के दौरान जांच दल के अधिकारियों के द्वारा प्राथमिक तौर पर पदस्थ प्रभारी तहसीलदार विष्णु गुप्ता, प्रभारी ऑपरेटर संदीप गुप्ता (ग्रंथपाल), राजू रवि (भृत्य) को फर्जीवाड़ा का दोषी पाया गया, क्योंकि कृषकों के खाते में अन्य कृषकों का खसरा/रकबा, शासकीय भूमि, कम्पार्टमेंट नंबर जोड़ने का आईडी पासवर्ड तहसीलदार को प्रदान किया गया है। उक्त प्रकरण में 7 फरवरी को तहसील रामानुजगंज के समस्त पटवारियों को दोषी मानते हुए प्राथमिकी दर्ज करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित करने की सूचना प्राप्त हुई है, इस पर राजस्व पटवारी संघ के जिला ईकाई बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा जिला कलेक्टर  बलरामपुर-रामानुजगंज से मिलकर अपनी बात रखने का प्रयास किया गया, लेकिन कलेक्टर द्वारा बात सुनने से इनकार कर दिया गया।

आरोप है कि तहसील मॉड्यूल/समिति मॉड्यूल से किये गये फर्जीवाड़े में पटवारियों को बेवजह फंसाकर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। लेकिन डिप्टी कलेक्टर (जांच दल प्रभारी) शशि कुमार चौधरी के द्वारा द्वेषपूर्ण रूप से प्रभारी तहसीलदार रामानुजगंज विष्णु गुप्ता (सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख) को बचाने तथा पूरे मामले में लीपा-पोती करने के उदेश्य से समिति अंतर्गत आने वाले (भंवरमाल, महाबीरगंज, त्रिकुण्डा) के समस्त पटवारियों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, समिति के ऑपरेटर, खरीदी प्रभारी एवं समिति प्रबंधक को भी दोषी मानते हुये विधिसम्मत कार्रवाई किये जाने के लिए प्रतिवेदित किया गया है, जबकि विष्णु गुप्ता प्रभारी तहसीलदार के द्वारा डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार चौधरी से मेल मिलाप कर लिया गया, जिससे उन पर तात्कालिक रूप से कार्रवाई न कर केवल जिला में संलग्न किया गया, जबकि संबंधित समिति के पटवारियों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, समिति के ऑपरेटर एवं खरीदी प्रभारी का नाम कार्रवाई के लिए जोड़ा गया है।

पूर्व में भी थे विवादास्पद
राजस्व पटवारी संघ ने आरोप लगाया कि शशि कुमार चौधरी डिप्टी कलेक्टर के द्वारा पूर्व में भी जब वें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर एवं वाड्रफनगर में पदस्थ थे तब भी वहां के अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा इनके कार्यप्रणाली से त्रस्त होकर विरोध दर्ज किया गया था जिसके फलस्वरूप उन्हें जिला कार्यालय में संलग्न किया गया था। पुनः  शशि कुमार चौधरी डिप्टी कलेक्टर बलरामपुर के द्वारा इस प्रकरण मे समिति से संबंधित पटवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों पर द्वेषपुर्ण रूप से कार्रवाई के लिएप्रस्तावित किया गया है। उक्त निराधार एवं त्रुटिपूर्ण जांच प्रतिवेदन के आधार पर समिति अंतर्गत आने वाले (भंवरमाल, महाबीरगंज, त्रिकुण्डा) के समस्त पटवारियो, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, समिति के ऑपरेटर, खरीदी प्रभारी एवं समिति प्रबंधक को भी दोषी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु जिला कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज के द्वारा निर्देशित किया गया है।

जिले के सभी पटवारियों में डर का माहौल
उक्त कृत्य से जिले के समस्त पटवारियों में भय का माहौल व्याप्त है ऐसी स्थिती में कार्य करने में अधिकारी असुरक्षित महसूस हो रहा है साथ ही आरोप लगाया कि शशि चौधरी, डिप्टी कलेक्टर (अधीक्षक भू-अभिलेख) जोकि पूर्व में भी पटवारियों के खिलाफ द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते आ रहे हैं, इन्हें तत्काल इस जिले से स्थानांतरित कर अन्य जिले में भेजे जाने तक तथा पटवारियों पर लगे सम्पूर्ण गलत आरोपों से दोषमुक्त किये जाने तक जिले के समस्त पटवारी 9 फरवरी, 2024 से राजस्व संबंधी समस्त कार्य का बहिष्कार कर अनिश्चितकालिन हड़ताल पर हैं।

पुनः निष्पक्ष जांच करवाने की मांग
राजस्व पटवारी संघ ने संभाग आयुक्त से मांग करते हुए कहा कि उक्त जांच प्रकरण को शुन्य कर पुनः निष्पक्ष जांच करवाते हुए उक्त विवादित जांचकर्ता अधिकारी शशि कुमार चौधरी डिप्टी कलेक्टर पर शासन को गुमराह करने, पूरे मामले में लीपा-पोती करने एवं द्वेषपूर्ण, संकीर्ण मानसिकता से कार्रवाई किये जाने के कारण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले से किसी अन्य जिले में स्थानांतरण करने की कृपा करें। अन्यथा कि स्थिती में आगामी 02 दिवस पश्चात संभाग एवं प्रान्त स्तर पर अपने आन्दोलन को विस्तार करने के लिये बाध्य होंगे।