रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 5 मिनट पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 50 मिनट पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 58 मिनट पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 1 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 1 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 1 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 1 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 1 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 1 घंटे पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 1 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज 2 घंटे पहले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर 2 घंटे पहले ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए 3 घंटे पहले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 3 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 3 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 3 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 3 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल
राष्ट्रीय

देश के खूबसूरत काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल कॉरिडोर के बाद अब मां कामाख्या मंदिर की बारी

नई दिल्ली
देश के खूबसूरत काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और महाकाल कॉरिडोर के बाद अब मां कामाख्या मंदिर की बारी है। असम के गुवाहाटी में स्थित 51 शक्तिपीठों में शामिल मां कामाख्या देवी मंदिर अब 'दिव्य लोक' बनने जा रहा है। दरअसल, इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री ने इस कॉरिडोर की आधारशिला रख दी है। पिछले साल, राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मां कामाख्या कॉरिडोर कैसा दिखेगा इसकी एक झलक साझा की थी। मां कामाख्या दिव्य परियोजना को पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री विकास पहल (PM-DevINE) योजना के तहत मंजूरी दी गई है। इस कदम का उद्देश्य राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देना भी है।

मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर देश का तीसरा सबसे बड़ा कॉरिडोर बनने जा रहा है। काशी विश्वनाथ और उज्जैन महाकाल कॉरिडोर के बाद मां कामाख्या गलियारे का स्थान होगा। मां कामाख्या गलियारे की रूपरेखा बहुत पहले ही तैयार कर ली गई है, जिसकी पहली झलक असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक वीडियो पोस्ट कर दिखाई थी।

बेहद खास होगा मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर
    कॉरिडोर का शुरुआती डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर लिया गया है, जिसके मुताबिक 15वीं शताब्दी के मंदिर को 21 सदी के हिसाब से तैयार किया जाएगा।
    मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर को 498 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा।
    कॉरिडोर के निर्माण के बाद मंदिर के चारों ओर ओपन स्पेस 3000 वर्ग फुट से बढ़कर लगभग 1 लाख वर्ग फुट हो जाएगा।
    गलियारे की औसत चौड़ाई भी 10 फीट से बढ़ाकर 30 फीट की जाएगी।
    भविष्य में इस कॉरिडोर के आसपास के क्षेत्र के विकास के लिए 3 एकड़ जमीन भी रिजर्व रखी जाएगी।
    मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर में मुख्य मंदिर के साथ ही नीलांचल पर्वत पर स्थित कई और मंदिरों का भी विकास होगा।
    मंदिर परिसर के अंदर वर्तमान में लगभग 4,000 श्रद्धालुओं की जगह है, लेकिन विकास कार्य के बाद लगभग 8,000-10,000 तीर्थयात्री एक साथ दर्शन कर सकेंगे।
    गर्भगृह में भी दर्शन को दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा, जिसमें कुछ भक्त 'दर्शन' करेंगे और जो पूजा करना चाहते हैं, वह 'स्पर्शन' करेंगे।

    श्रद्धालुओं के लिए कई रास्ते बनाए जाएंगे, ताकि अचानक भीड़ न बढ़े और भक्त आराम से दर्शन कर सकें।
    गर्मियों के दौरान श्रद्धालुओं के लिए ढकी हुई छत वाले रास्ते होंगे और वीआईपी पाथवे भी बनाया जाएगा।
    मुख्य प्रवेश द्वार पर और सड़क के दोनों किनारों पर पौधरोपण किया जाएगा।
    कॉरिडोर में मंदिर के विकास के साथ ही तीर्थयात्री सुविधा केंद्र, अतिथि गृह, सार्वजनिक सुविधाएं, चिकित्सा केंद्र, बैंक और फूड स्टॉल जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
    नीलांचल पर्वत के आधार से मंदिर परिसर तक के मूल मार्ग को अब आगंतुकों के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में फिर से तैयार किया जाएगा।
    नीलांचल पहाड़ी के आधार से कामाख्या मंदिर परिसर तक रोपवे के निर्माण की भी प्लानिंग की गई है।
    कामाख्या मंदिर परिसर के पास एक हेलीपैड के निर्माण से आगंतुकों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मंदिर तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

कई मंदिरों को मिलाकर बनेगा कॉरिडोर
मां कामाख्या मंदिर कॉरिडोर में कई मंदिरों का विकास किया जाएगा। इन मंदिरों में मातंगी, कमला, त्रिपुर सुंदरी, काली, तारा, भुवनेश्वरी, बगलामुखी, छिन्नमस्ता, भैरवी, धूमावती देवियों और दशमहाविद्या के मंदिर शामिल है। इनके साथ ही, पहाड़ी के चारों ओर भगवान शिव के पांच मंदिर कामेश्वर, सिद्धेश्वर, केदारेश्वर, अमरतोकेश्वर, अघोरा और कौटिलिंग मंदिर हैं, जिन्हें संवारा जाएगा। इन सभी मंदिरों को मिलाकर एक कॉरिडोर बनाया जाएगा।

51 शक्तिपीठों में मां कामाख्या का मंदिर शामिल
देश के कई हिस्सों में कुल 51 शक्तिपीठ स्थापित हैं, उनमें से एक मां कामाख्या के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर असम के गुवाहाटी में नीलांचल पर्वत पर बना है, जिसमें विराजी मां कामाख्या को कामेश्वरी या इच्छा की देवी भी कहा जाता है। मां कामाख्या मंदिर तांत्रिक प्रथाओं का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित केंद्र भी माना जाता है।

मां की योनी रूप में होती है पूजा
मां कामाख्या को दिव्य स्त्री शक्ति और प्रजनन क्षमता के अवतार के रूप में सम्मानित किया जाता है। इस मंदिर की पहचान रजस्वला माता की वजह से है, जहां माता की पूजा योनी रूप में होती है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर के करीब से बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी हर वर्ष आषाढ़ महीने में लाल हो जाती है। कहा जाता है कि माता के रजस्वला होने की वजह से नदी का पानी लाल हो जाता है।