रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 1 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 2 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 2 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 3 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 3 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 3 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 3 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 4 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 4 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 4 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 4 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 5 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 5 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 6 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 6 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 16 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश
मनोरंजन

एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में किया गिरफ्तार

मुंबई

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा ऐक्शन लिया है। 15 हजार करोड़ के इस घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में अभिनेता साहिल खान हिरासत में लिए गए हैं। बीते गुरुवार को एसआईटी ने मामले में उनसे छह घंटे की पूछताछ भी की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए साहिल खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन, उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी।

मुंबई साइबर प्रकोष्ठ के विशेष जांच दल ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी जिसके बाद उन्हें शनिवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से हिरासत में लिया गया।

6 घंटे की हो चुकी पूछताछ
विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बीते गुरुवार को साहिल खान से इस मामले में पूछताछ की थी। अधिकारी ने बताया कि साहिल खान अदालत के आदेश के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एसआईटी के सामने पेश हुए थे और अपना बयान दर्ज कराने के बाद शाम साढ़े पांच बजे चले गए। साहिल खान ने दावा किया कि मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जांच कर रहा है, वहीं मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी विवादास्पद महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों और राज्य में कुछ वित्तीय एवं रियल एस्टेट कंपनियों के बीच कथित अवैध लेन-देन के संबंध में जांच कर रही है।

15 हजार करोड़ रुपए का घोटाला
पुलिस द्वारा इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह घोटाला करीब 15,000 करोड़ रुपए का है। पुलिस ने बताया कि खान और 31 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है जिसके तहत उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य तकनीकी उपकरणों की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है। ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके साहिल खान एक फिटनेस विशेषज्ञ हैं।