रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 1 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 2 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 2 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 2 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 3 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 3 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 3 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 3 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 3 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 4 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 4 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 4 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 5 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 5 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 6 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 16 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश
टेक्नोलॉजी

आपके स्मार्टफोन की बैटरी को तेजी से खत्म करते हैं ये 10 पॉप्युलर ऐप्स!

स्मार्टफोन्स के आने के बाद मार्केट में हर हफ्ते तरह-तरह के ऐप्स लॉन्च होते रहते हैं। इनमें से कई ऐप्स बहुत काम के होते हैं। कुछ ऐप्स आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाते हैं, तो कुछ आपका दिल बहलाने के काम आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से कई ऐप्स ऐसे भी होते हैं जो बहुत ही ज्यादा बैटरी खर्च करते हैं? इनमें शॉपिंग ऐप्स से लेकर गेमिंग ऐप्स, सोशल मीडिया ऐप्स से लेकर वेदर ऐंड क्लॉक विजेट तक शामिल हैं। तो आइए, आपको बताते हैं ऐसे 10 ऐप्स के बारे में जो आपके स्मार्टफोन की बैटरी को तेजी से सोखते हैं…

कैंडी क्रश सागा : कैंडी क्रश सागा के शौकीनों की दुनिया में कोई कमी नहीं। यह दुनिया के सबसे पॉप्युलर गेम्स में से एक है। आप खुद यह गेम खेलते होंगे या अक्सर ही किसी न किसी को मेट्रो ट्रेन्स या बस में यात्रा करते समय इस ऐप का इस्तेमाल करते हुए देखते होंगे। हालांकि यह भी जान लीजिए कि इस ऐप का इस्तेमाल करने पर न सिर्फ बैटरी ज्यादा खर्च होती है बल्कि यह डेटा भी बहुत तेजी से सोखता है।

पेट रेस्क्यू सागा : कैंडी क्रश की तरह पेट रेस्क्यू सागा भी एक बेहद लोकप्रिय गेमिंग ऐप है। यह गेम खेलने पर भी आपके स्मार्टफोन की बैटरी के साथ-साथ डेटा तेजी से खर्च होता है।

गूगल प्ले सर्विसेज : यह ऐप कई सारे स्मार्टफोन में पहले से ही मौजूद होता है। हालांकि यह ऐप भी बहुत ज्यादा बैटरी पावर कंज्यूम करता है। इसलिए यदि आप यह ऐप इस्तेमाल न करते हों तो बेहतर यही होगा कि इस ऐप को अपने स्मार्टफोन से विदा कर दें।

क्लैश ऑफ क्लान्स : क्लैश ऑफ क्लान्स भी एक गेमिंग ऐप है। यह वॉर गेमिंग ऐप बहुत तेजी से बैटरी खर्च करता है। इस तरह से आप भले ही इस गेम में लड़ाई जीत लें लेकिन आपकी बैटरी शायद ही इस गेम से जंग जीत पाए।

फेसबुक : भारत में किसी स्मार्टफोन में फेसबुक का ऐप न हो, ऐसा कम ही होता है। दुनिया की इस सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट का ऐप बैटरी कंजंप्शन के मामले में भी बहुत आगे है।

ओएलएक्स : पुराने सामानों की खरीदारी और बिक्री के मामले में इस ऐप का कोई जोड़ शायद ही मिले, लेकिन यह भी एक हकीकत है कि यह आपकी बैटरी को भी काफी तेजी से खर्च करता है।

व्हाट्सएप : हो सकता है आपको इस ऐप का नाम इस लिस्ट में देखकर झटका लगा हो, लेकिन यह सच है। दुनिया के इस सबसे पॉप्युलर चैटिंग ऐप में भी यह कमी है कि बैटरी खर्च करने के मामले में भी यह बहुत आगे है।

लुकआउट सिक्यूरिटी एंड एंटीवायरस : यह एक मोबाइल सिक्यॉरिटी ऐप है लेकिन बैटरी कंज्यूम करने के मामले में यह ऐप काफी आगे है। हो सकता है कि यह आपके स्मार्टफोन को सेफ रखने में आपकी मदद करता हो, लेकिन यह ऐप एक तरह से आपकी बैटरी का दुश्मन है।

एंड्राइड वेदर एंड क्लॉक विजेट : हो सकता है इस विजेट को लिस्ट में देखकर आपको यकीन न हो, लेकिन यह सच है। ऐंड्रॉयड वेदर ऐंड क्लॉक विजेट भी बैटरी खर्च करने के मामले में काफी आगे है।

सॉलिटेयर : और अंत में आती है आपके स्मार्टफोन में रहनेवाली ताशों की गड्डी। सॉलिटेयर भले ही आपको टाइमपास करने में मदद करता हो, लेकिन यह आपकी बैटरी को भी काफी तेजी से खर्च करता है।