रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 1 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 1 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 1 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 2 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 2 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 2 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 2 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 2 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 2 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 3 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 3 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 3 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 3 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 5 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 5 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 15 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 16 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की
खेल

आईएसएल 2023-24: खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे मोहन बागान, मुम्बई सिटी एफसी

आईएसएल 2023-24: खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे मोहन बागान, मुम्बई सिटी एफसी

आज सुपर जायंट और मुम्बई सिटी एफसी खिताबी मुकाबले में साल्ट लेक स्टेडियम में भिड़ेंगे

गूगल ने डूडल बनाकर भारत की पहली महिला पेशेवर पहलवान हमीदा बानो को याद किया

कोलकाता
 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 सीजन का रोमांच चरम पर होगा, जब दो सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान सुपर जायंट और मुम्बई सिटी एफसी खिताबी मुकाबले में आज शाम कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भिड़ेंगे।

15 अप्रैल को इसी मैदान पर ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, जिसे 2-1 से जीतकर मोहन बागान ने मुम्बई सिटी एफसी को पीछे छोड़ते हुए आईएसएल विनर्स खिताब अपने नाम किया था। 2020-21 में, मोहन बागान को आईएसएल फाइनल में मुम्बई सिटी एफसी ने 2-1 से हराया था और तब हबास हारने वाली टीम के साथ थे। हालांकि फुटबॉल में हिसाब चुकता करना आम बात है, लेकिन हबास आगे के बारे में सोचते हैं।

शुक्रवार को मोहन बागान के कोच हबास ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मेरे लिए बदला लेने का कोई सवाल ही नहीं है। फुटबॉल इससे आगे का खेल है। हम एक बहुत अच्छे प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खेलेंगे। मैं फाइनल को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं तथा हमें ट्रॉफी जीतने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हमने अलग-अलग जगहों पर फाइनल खेला है लेकिन अपने घर में अपने समर्थकों के सामने फाइनल खेलना खास है।”

मोहन बागान सुपर जायंट ने सीजन के दूसरे हाफ में शानदार वापसी की और आईएसएल चैम्पियन बनने की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने 48 अंकों के साथ लीग चरण समाप्त किया, जबकि आइलैंडर्स ने 47 अंक बनाए। उन्होंने अपने 22 लीग मैचों में 47 गोल किए, जबकि मुम्बई सिटी एफसी ने 42 गोल दागे। घरेलू टीम के पास जेसन कमिंग्स, दिमित्रियोस पेट्राटोस, मनवीर सिंह और लिस्टन कोलाको के रूप में आक्रामक खिलाड़ी हैं और वे फाइनल में 60,000 फैंस के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। फिर भी, हबास सतर्क हैं।

उन्होंने कहा, “फाइनल के लिए कोई भी फेवरिट नहीं है; न ही मैं फाइनल के लिए दावेदार बनना चाहता हूं। पहले मिनट से लेकर आखिरी मिनट के दौरान एक मूव मैच का रुख बदल सकता है। हमें एकाग्रचित रहना होगा। लेकिन, हमारी टीम के पास स्टैंड पर समर्थक होंगे, जो मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ियों पर बहुत बड़ा प्रभाव डालेंगे। हम पिछले सीजन से ज्यादा बेहतर हुए हैं। मुम्बई सिटी एफसी ने भी इस अवधि में काफी तरक्की की है। आपको सफल होने के लिए अच्छे खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत संगठन की भी जरूरत होती है। आपको उस दिन मैदान पर खिलाड़ियों से मजबूत प्रतिबद्धता की दरकार होती है।”

अप्रैल में आईएसएल 2023-24 के लीग चरण के निर्णायक मुकाबले में मैरिनर्स के हाथों 1-2 से मुम्बई सिटी एफसी हारी थी। उस जीत के दौरान मैरिनर्स बेहद शानदार थे। उनकी तेज गति और खेलने की जुदा शैली के आगे सुदृढ़ दिखने वाले आइलैंडर्स भी डगमगा गए। मुम्बई सिटी एफसी के हेड कोच पीटर क्रेटकी ने निश्चित रूप से उस हार से कुछ सबक सीखे होंगे, और शनिवार को उन पर अमल करने के लिए उत्सुक होंगे।

चेक कोच ने कहा, “हमने पिछले मैच से सीखा है। हम मुकाबले को थोड़ा अलग तरीके से शुरू करने की कोशिश करेंगे। हम पहले मिनट से ही अपनी फुटबॉल खेलेंगे। हम प्रतिस्पर्धा करके जीतने की कोशिश करेंगे। हमने पिछली हार से सबक सीखा है और हम यहां मुकाबला करने, लड़ने और जीत हासिल करने के लिए आए हैं।”

 

गूगल ने डूडल बनाकर भारत की पहली महिला पेशेवर पहलवान हमीदा बानो को याद किया

नई दिल्ली
गूगल ने शनिवार को भारत की पहली पेशेवर महिला पहलवान हमीदा बानू को डूडल बनाकर याद किया है। बानू, जो एक अग्रणी भारतीय महिला पहलवान थीं, ने 1940 और 50 के दशक में कुश्ती की पुरुष-प्रधान दुनिया में प्रवेश करने के लिए बाधाओं को पार किया। भारत की पहली पेशेवर महिला पहलवान के रूप में जानी जाने वाली बानू की प्रसिद्धि की यात्रा उल्लेखनीय थी, हालांकि इसमें साहसिक चुनौतियाँ भी शामिल थीं।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली हमीदा बानू अलीगढ़ की अमेज़ॉन के रूप में लोकप्रिय हुईं और उन्होंने वह लोकप्रियता हासिल की, जिसकी उनके कई पुरुष समकक्षों को चाहत थी।

मुंबई में 1954 के एक मुक़ाबले में, बानू ने कथित तौर पर एक मिनट से भी कम समय में वेरा चिस्टिलिन को हरा दिया, जिन्हें रूस की मादा भालू कहा जाता था।

उनका वजन 108 किलोग्राम (लगभग) था और उनकी लंबाई 1.6 मीटर थी। उन्हें दूध बहुत पसंद था और वे रोजाना 5-6 लीटर दूध पीती थीं। अपने करियर के दौरान उन्हें फलों का जूस भी पसंद आने लगा। बानू के खाने में बिरयानी, मटन, बादाम और मक्खन भी शामिल था।

प्रसिद्ध भारतीय लेखक महेश्वर दयाल ने 1987 में प्रकाशित एक किताब में हमीदा बानू के बारे में लिखा है और उनकी कुश्ती तकनीक को पुरुष पहलवानों के समान बताया है।