रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 1 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 1 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 1 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 1 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 2 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 3 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 3 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 3 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 4 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 4 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 4 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 4 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 4 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 4 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 5 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 5 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 5 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 5 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 5 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान
मनोरंजन

अभिनेता गुरचरण सिंह लापता: ये हैं आखिरी बार जब उन्हें देखा गया था

टेलीविजन के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पॉप्युलर किरदार रोशन सिंह सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह को गायब हुए 6 दिन हो चुके हैं। उन्हें लेकर पिछले दिनों 26 अप्रैल को लापता होने की खबर ने सबको हैरान कर दिया। उनके पिता हरगीत सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच चल रही है। इसी दौरान कुछ नई जानकारी में उनका आखिरी लोकेशन और एटीमीएम से कुछ पैसे निकाले जाने की बात सामने आई है। खबर ये भी मिली है कि एक्टर शादी की तैयारी कर रहे थे।

एक्टर गुरुचरण सिंह के गायब होने के मामले की जांच पुलिस कर रही है। बताया गया है कि 22 अप्रैल को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट जाना था। दिल्ली से उन्हें मुंबई की फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन वो एयरपोर्ट की तरफ गए ही नहीं। सीसीटीवी फुटेज में एक्टर को दिल्ली के पालम समेत कई अन्य इलाकों पीठ पर बैग टांगे पैदल जाते देखा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुचरण ने 24 अप्रैल को दिल्ली के पालम स्थित ATM से करीब 7 हजार रुपए भी निकाले थे, जो उनके घर से कुछ ही किलोमीटर दूर है। इसके बाद ही उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। यानी एक्टर 24 अप्रैल तक दिल्ली में मौजूद थे और फिर उनका मोबाइल बंद हो गया। यानी साफ है कि 24 तारीख को ही वो पालम स्थित अपने घर से तकरीबन 2 से 3 किलोमीटर दूर लोकेशन पर मौजूद थे।

चार दिन से लापता हैं 'तारक मेहता वाले मिस्टर सोढ़ी, पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस

गुरुचरण सिंह शादी करने की तैयारी कर रहे थे

पुलिस की जांच में जो बातें सामने आई हैं उनमें बताया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह शादी करने की तैयारी कर रहे थे और वहीं दूसरी तरफ वह आर्थिक तंगी से भी गुजर रहे थे।अब इन सबके बीच उनका अचानक गायब होना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, उनकी फ्लाइट का समय़ 8:30 बजे था लेकिन फोन में आखिरी लोकेशन पालम का करीब 9:14 बजे का है।

गुरुचरण सिंह की मां पिछले काफी समय से बीमार भी चल रही हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुचरण सिंह की मां पिछले काफी समय से बीमार भी चल रही हैं। पिछले कुछ समय से वो अस्पताल में भर्ती थीं और अब घर पर हैं। इस वक्त पूरा परिवार गुरुचरण को लेकर परेशान है और उम्मीद जता रहे हैं कि एक्टर जल्द घर लौट आएंगे।

पिता की देखभाल के लिए छोड़ा था करियर

गुरुचरण सिंह साल 2008-2013 तक 'तारक मेहता' शो का हिस्सा रहे थे। इस शो को लेकर मेकर असित मोदी से जुड़े विवादों के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया। हालांकि, उनकी पॉप्युलैरिटी और लोगों की डिमांड की वजह मेकर्स ने उन्हें शो में फिर बुलाया लेकिन साल 2020 में उन्होंने फिर इस शो को छोड़ दिया। बताया जाता है कि दूसरी बार गुरुचरण ने दोबारा ये शो अपने पिता का ध्यान रखने के लिए छोड़ा था। कहते हैं कि पिता की सर्जरी हुई थी और उनके लिए वह अपना करियर छोड़कर घर आ गए थे। गुरुचरण सिंह के चाहने वाले और उनका परिवार लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहा है।