रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 26 मिनट पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 36 मिनट पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 49 मिनट पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 1 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 1 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 1 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 1 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 1 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 2 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 2 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 2 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 2 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 2 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 3 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 3 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 4 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 4 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 14 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 15 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की
व्यापार

मैगी विवाद: बेबी फूड्स में शुगर के विवाद का असर नेस्ले इंडिया के शेयर पर पड़ा

नई दिल्ली
साल 2015 की बात है, देश की खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने मैगी नूडल्स के नमूनों की जांच की। इस जांच के दौरान सीसे की अधिक मात्रा पाई गई और बाद में FSSAI ने मल्टीनेशनल FMCG कंपनी नेस्ले के मैगी नूडल्स को प्रतिबंधित कर दिया। हालांकि, कुछ महीने बाद मैगी ने बाजार में दोबारा वापसी की लेकिन तब तक मार्केट में कुछ अन्य कंपनियों ने मैगी नूडल्स के विकल्प खड़े कर दिए। अब करीब 9 साल बाद नेस्ले का एक और प्रोडक्ट निशाने पर है। इस बार का मामला बेबी फूड से जुड़ा है।

क्या है मामला
दरअसल, नेस्ले पर आरोप लगे हैं कि कंपनी विकासशील देशों में बेचे जाने वाले अपने बेबी फूड्स में शुगर और हनी को मिस्क करती है। पब्लिक आई और इंटरनेशनल बेबी फूड एक्शन नेटवर्क (आईबीएफएएन) के डेटा का हवाला देते हुए द गार्जियन ने एक रिपोर्ट छापी है। पब्लिक आई के विश्लेषण से पता चला कि भारत में जांचे गए नेस्ले के 15 सेरेलैक बेबी प्रोडेक्ट्स में हर सर्विंग औसतन करीब 3 ग्राम चीनी मिली होती है। रिपोर्ट के मुताबिक विकासशील देशों में नेस्ले के दो सबसे अधिक बिकने वाले बेबी फूड ब्रांडों में अतिरिक्त चीनी का उच्च स्तर था। चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए नेस्ले इंडिया ने मिंट को बताया कि उसने पिछले पांच वर्षों में अपने बेबी फूड चेन में 30 प्रतिशत तक अतिरिक्त चीनी को कम कर दिया है।

भारत में मैगी नूडल्स पर प्रतिबंध
सीसे के विवाद के बाद 5 जून से 1 सितंबर 2015 के बीच पूरे भारत में खुदरा दुकानों से लगभग 38,000 टन मैगी नूडल्स वापस ले लिए गए और बाद में उन्हें नष्ट कर दिया गया। इस वापसी से नेस्ले इंडिया पर गंभीर असर पड़ा और मैगी की बाजार हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से घटकर शून्य हो गई। बता दें कि मैगी की बिक्री नेस्ले इंडिया के राजस्व में 25 प्रतिशत से अधिक का योगदान देती है। कई महीनों बाद नवंबर 2015 में नेस्ले के मैगी की मार्केट में वापसी हुई।

नेस्ले को मैगी मामले में मिली है राहत
हाल ही में शीर्ष उपभोक्ता शिकायत निपटान संस्था एनसीडीआरसी ने मैगी मामले में नेस्ले से 640 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगने वाली सरकार की याचिका खारिज कर दी है। एनसीडीआरसी ने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की तरफ से दायर दो याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें 284.55 करोड़ रुपये के मुआवजे, 355.41 करोड़ रुपये के दंडात्मक हर्जाने की मांग की गई थी।

शेयर पर असर
बेबी फूड्स में शुगर के विवाद का असर नेस्ले इंडिया के शेयर पर पड़ा है। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को नेस्ले के शेयर 2462.75 रुपये पर बंद हुए। एक दिन पहले के 2547 रुपये के मुकाबले यह शेयर 3.31% टूटकर बंद हुआ। बता दें कि 2 जनवरी 2024 को यह शेयर 2770 रुपये के स्तर पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।