रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 42 मिनट पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 52 मिनट पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 52 मिनट पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 1 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 1 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 1 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 2 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 3 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 3 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 3 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 3 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 3 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 4 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 4 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 4 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 4 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 5 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 5 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 5 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान
राष्ट्रीय

ऋषिकेश में प्रचार के दौरान बोले पीएम मोदी- ‘कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, लोग इन्हें सबक सिखा कर रहेंगे’

नई दिल्ली
कांग्रेस पर हिंदू धर्म को तबाह करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसके लिए जनता उसे सबक सिखा कर रहेगी। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास और विरासत दोनों की विरोधी है।

'प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए'
उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी नहीं भूल सकता कि कांग्रेस पार्टी ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं। यह कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया, जितने अड़ंगे डाल सकते थे, डाले और अदालत में भी रूकावटें डालने को कोशिश कीं।'' उन्होंने कहा, लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के सारे गुनाह माफ कर उनके घर जाकर उन्हें मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण भेजा लेकिन उन्होंने उसका भी बहिष्कार कर दिया। मोदी ने कहा कि अब तो कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से घोषणा कर प्रण लिया है कि हिंदू धर्म में निहित शक्ति का विनाश करेंगे।

आस्था को तबाह करने की साजिशें चल रही कांग्रेस
उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस शक्तिस्वरूपा मां धारी देवी, मां चंद्रबदनी देवी, मां ज्वाल्पा देवी की शक्ति को खत्म करना चाहती है। उत्तराखंड की आस्था को तबाह करने की साजिशें चल रही हैं और कांग्रेस की ये बातें आग में घी डालने का काम करेंगी।'' उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘आप सभी को भूलना नहीं है कि यह वही कांग्रेस है जो कहती रही है कि हर की पौड़ी मां गंगा के किनारे नहीं है, वह एक नहर के किनारे बसी है। ये गंगा जी के अस्तित्व पर सवाल उठा रहे हैं। इन्हें उत्तराखंड के लोग सबक सिखा कर रहेंगे।''

आज युद्ध क्षेत्र में तिरंगा भी सुरक्षा की गारंटी
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली स्थिर सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पहले के मुकाबले देश को बहुत मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि उससे पहले जब तक देश में कमजोर और अस्थिर सरकारें रहीं, तब तक भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे लेकिन उनकी मजबूत सरकार में आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा जाता है। उन्होंने कहा,‘‘आज युद्ध क्षेत्र में तिरंगा भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है।''

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म की
मोदी ने कहा कि उनकी मजबूत सरकार ने सात दशकों बाद जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म की, तीन तलाक के खिलाफ कानूान बनाया, महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण दिया और पूर्व सैनिकों को 'ओआरओपी' (वन रैंक, वन पेंशन) का लाभ दिया। उन्होंने जनता से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर एक बार फिर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने को कहा। 2014 और 2019 में भी प्रदेश की पांचों सीटें भाजपा के खाते में ही गयी थीं।