शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ 20 मिनट पहले 1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ग्राहकों की जेब पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव 59 मिनट पहले नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता 213 भारतीयों को मृत मानने की प्रक्रिया शुरू, परिजनों से मांगे सुझाव TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी 1 घंटे पहले TVS परिवार में बंटवारे की जंग तेज, बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ हाईकोर्ट में लगाई अर्जी दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या 1 घंटे पहले दुनियाभर में महिलाओं के लिए घर ही सबसे असुरक्षित, हर घंटे पांच से ज्यादा की हत्या निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 11 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 11 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 11 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 11 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 11 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 11 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 11 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 11 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 11 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 11 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 11 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 12 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 12 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 12 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 12 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 13 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी
राजनीति

हरिद्वार लोकसभा सीट पर मिली जीत-हार का संदेश पूरे देश तक पहुंचता है, अनुभव और युवा जोश के बीच जोर-आजमाइश

हरिद्वार
हरिद्वार लोकसभा सीट पर मिली जीत-हार का संदेश पूरे देश तक पहुंचता है। हरिद्वार सभी राजनीतिक दलों के लिए खासी महत्वपूर्ण है। बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतारा है तो कांग्रेस ने वीरेंद्र रावत को हरिद्वार सीट से टिकट दिया है। ऐसे में सभी दल हरिद्वार लोकसभा के समीकरण साधने में जुटे हुए हैं। हरिद्वार, उत्तराखंड गठन के बाद से ही राज्य की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में रही है। हरीश रावत और डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक यहां से सांसद बनने के बाद केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं। भाजपा ने इस बार यहां से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत पर दांव खेला है। बसपा ने यूपी के मीरापुर के पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी को टिकट दिया है। खानपुर के विधायक उमेश कुमार निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस वजह से यहां मुकाबला बहुकोणीय हो गया है।

उतार-चढ़ाव का साक्षी रहा
हरिद्वार सीट शुरू से ही राजनीतिक उतार-चढ़ाव की साक्षी रही है। एक जमाने में इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का खासा प्रभाव रहा। हरिद्वार के पहले सांसद बीएलडी के भगवान दास चुने गए थे। हालांकि, अलग राज्य बनने के बाद 2004 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में यह सीट आश्चर्यजनक रूप से समाजवादी पार्टी ने जीत ली थी। उसके बाद दो बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस इस सीट को जीतने में कामयाब रही है।

1977 में अस्तित्व में आई सीट
 हरिद्वार लोकसभा सीट परिसीमन के बाद 1977 में अस्तित्व में आई थी। आजादी के बाद हुए पहले चुनाव में हरिद्वार क्षेत्र देहरादून, बिजनौर, सहारनपुर नाम की संयुक्त सीट के तहत आता था। बाद में यह क्षेत्र सहारनपुर सीट का भी हिस्सा रहा। पश्चिमी यूपी से लगा होने के कारण यहां यूपी का भी असर दिखता है।

दो पूर्व सीएम कर चुके प्रतिनिधित्व
 राज्य गठन के बाद ये ही हरिद्वार सीट हाई प्रोफाइल बनी हुई है। 2004 के चुनावों में जहां सपा ने जीत दर्ज कर सभी को चौंकाया तो 2009 में हरीश रावत ने यहां से जीत दर्ज की। बाद में वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी बने। 2014 और 2019 में लगातार दो बार पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने चुनाव जीता। जीत के बाद हरीश रावत और निशंक दोनों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली थी।

कब-कौन जीता
वर्ष निर्वाचित दल
1977 भगवानदास बीएलडी
1980 जगपाल सिंह एलएनपी
1985 सुंदर लाल कांग्रेस
1989 जगपाल सिंह कांग्रेस
1991 राम सिंह भाजपा
1996 हरपाल साथी भाजपा
1998 हरपाल साथी भाजपा
2004 राजेंद्र बाड़ी सपा
2009 हरीश रावत कांग्रेस
2014 डा. रमेश पोखरियाल निशंक भाजपा
2019 डा. रमेश पोखरियाल निशंक भाजपा

विधानसभा क्षेत्र
धर्मपुर
डोईवाला
ऋषिकेश
हरिद्वार
बीएचईएल रानीपुर
ज्वालापुर
भगवानपुर
झबरेड़ा
पिरान कलियर
रुड़की
खानपुर
मंगलौर
लक्सर
हरिद्वार ग्रामीण।

त्रिवेंद्र रावत
भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र रावत इस सीट के तहत आने वाली डोईवाला विधानसभा का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह करीब चार साल तक राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। छात्र जीवन से ही संघ, भाजपा से जुड़े रहे।

वीरेंद्र रावत
कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत पूर्व सीएम हरीश रावत के परिवार के चौथे सदस्य हैं जो हरिद्वार में अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। उनकी मां ने लोकसभा चुनाव लड़ा। बहन अनुपमा रावत हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की विधायक हैं।

उमेश कुमार
उमेश कुमार हरिद्वार से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में खानपुर सीट पर निर्दलीय रहकर जीत हासिल की थी। उमेश के हरिद्वार में निर्दलीय उतरने से इस सीट के समीकरण बदल सकते हैं।

मौलाना जमील अहमद कासमी
बसपा ने जमील अहमद कासमी को मैदान में उतारा है। कासमी 2012 के विधानसभा चुनावों में यूपी की मीरापुर सीट से जीते थे। 2021 में वह राष्ट्रीय लोकदल में शामिल हो गए थे। हालांकि फिर बसपा में लौट आए।

क्षेत्र की विशेषताएं
हरिद्वार की देश में धार्मिक नगरी के रूप में बड़ी पहचान।
उत्तराखंड में सबसे अधिक औद्योगिक क्षेत्र इसी इलाके में है।
पर्वतीय मूल के साथ मुस्लिम, दलित पिछड़े मतदाताओं की अच्छी तादाद।
उत्तराखंड में सबसे अधिक है हरिद्वार जिले की जीडीपी।

2014
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक  5, 92,320 भाजपा (जीते)
रेणुका रावत 4,14,498 कांग्रेस

2019
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक 6,65,674 भाजपा (जीते)
अंबरीश कुमार 4,06,945 कांग्रेस