मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 4 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 47 मिनट पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 51 मिनट पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 1 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 1 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 1 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 1 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 1 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 2 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 2 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 2 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 3 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 3 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 3 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 3 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 4 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 4 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी
स्वास्थ्य

रखें ध्यान, रखें स्वास्थ्य: गर्मियों में इन 5 चीजों से बचें

गर्मी का मौसम आते ही खान पान पर ध्यान देने की जरूरत बढ़ जाती है. इस मौसम में खान पान की वजह से तबीयत खराब होने के चांसेस और बढ़ जाते हैं. आपने देखा होगा अक्सर लोगों को इस मौसम में फूड प्वाइजनिंग, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं होती हैं. इसलिए खान पान का चुनाव ध्यान से करना चाहिए. गर्मी का मौसम आते ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए और पानी की कमी को ठीक करने के लिए खानपान में बदलाव करना जरूरी होता है.

अपोलो फार्मेसी में छपे एक लेख के अनुसार गर्मी के मौसम में कुछ फूड प्रोडक्ट्स को अवाइड करना चाहिए ये आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इन फुड्स को खाने की वजह से आप डिहाइड्रेशन का शिकार बन सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मौसम में किन चीजों को खाने से बचना चाहिए.

1. मिर्च मसालों वाले फूड

स्वादिष्ट भोजन के लिए लोग अक्सर मसालेदार खाना पसंद करते हैं. यह सच है कि मसाले हर खाने में जायका और खुशबू बढ़ाते हैं, लेकिन गर्मियों में इससे परहेज करना ही अच्छा होता है. अधिक मात्रा में गरम मसाले जैसे इलायची, काली मिर्च, अदरक, जीरा, लहसुन और राई खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है, जिसकी वजह से शरीर के अंदर की गर्मी बढ़ जाती है. जो आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

2. नॉनवेज फूड

सीफूड, तंदूरी व्यंजन, मांस और मटन सभी खाने में स्वादिष्ट होते हैं, लेकिन गर्मियों में इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए. अगर इन चीजों को सही तरीके से स्टोर न किया जाए तो जल्दी खराब होने का खतरा रहता है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. हीटवेव के दौरान नॉन वेज को पचाने में शरीर को ज्यादा समय लगता है, जिससे शरीर और ज्यादा गर्म होकर डिहाइड्रेट हो सकता है.

3- जंक फूड

गर्मियों में समोसे, पकोड़े, वड़ा पाव जैसे तले हुए या पिज्जा, बर्गर जैसे जंक फूड पचाने में शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है. गर्मियों में तले-भुने खाने से बचना ही सही रहता है. यह खाने पाचन क्रिया को प्रभावित करते हैं. प्रोसेस्ड फूड में इस्तेमाल होने वाली आर्टिफिशियल स्वीट और फ्लेवर शरीर के लिए हानिकारक होते हैं.

4- अल्कोहल

शराब पीने से शारीरिक और मानसिक क्षमता कमजोर हो जाती है. साथ ही यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करने वाले हाइपोथैलेमस ग्लैंड के काम को भी धीमा कर देता है. शराब पीने से पेशाब ज्यादा आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. शरीर का तापमान बढ़ाने के कारण शराब हीट स्ट्रोक का भी कारण बन सकता है.

5- चाय और कॉफी

चाय और कॉफी दिमाग को तरोताजा रखते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से ही करते हैं. कैफीन का सेवन सीमित मात्रा में फायदेमंद होता है. "बहुत ज्यादा किसी भी चीज का बुरा होता है" वाली कहावत चाय और कॉफी पर भी सटीक बैठती है. ये दोनों चीजें शरीर को गर्म कर सकती हैं और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकती हैं.