मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 22 मिनट पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 35 मिनट पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 39 मिनट पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 40 मिनट पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 52 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 1 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 1 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 1 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 2 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 2 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 2 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 2 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 3 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 3 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 3 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 4 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार
राजनीति

बीजेपी मोहम्मद शमी को लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है, पश्चिम बंगाल की इस सीट से उतारने की चर्चा

नई दिल्‍ली
आगामी लोकसभा चुनाव (lok sabha elections) की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है। अप्रैल-मई (April-May) में वोट डाले जा सकते हैं। उससे पहले चुनाव लड़ने वाले दल उम्मीदवारों के नामों (names of candidates) का ऐलान कर रहे हैं। पिछले दिनों बीजेपी (BJP) ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट भी जारी कर दी। अब आगे के नामों पर चर्चा चल रही है। इस बीच, बीजेपी ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (mohammad shami) से संपर्क किया है। शमी को लोकसभा चुनाव में बीजेपी टिकट दे सकती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शमी को बीजेपी चुनाव में उतारने के बारे में सोच रही है। इसके लिए उनसे संपर्क भी किया जा चुका है। हालांकि, शमी ने अब तक आखिरी फैसला नहीं लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मोहम्मद शमी से बातचीत के दौरान उन्हें पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया। बीजेपी शमी को बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से उतारना चाहती है।

 अभी इस सीट से तृणमूल कांग्रेस की नुसरत जहां सांसद हैं और इसी संसदीय सीट के अंतर्गत संदेशखाली का इलाका भी आता है। यह वही संदेशखाली है, जहां पर हाल ही में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख समेत अन्य पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार हाल ही में शाहजहां को गिरफ्तार कर सीबीआई को सौंपा गया है।

मोहम्मद शमी पश्चिम बंगाल से घरेलू क्रिकेट भी खेल चुके हैं। वहीं, उनके भाई मोहम्मद कैफ भी पश्चिम बंगाल की ओर से रणजी खेलते हैं। इस साल की शुरुआत में खेले गए एक मुकाबले में शमी के भाई ने काफी दमदार प्रदर्शन भी किया था। पश्चिम बंगाल से मोहम्मद शमी का जुड़ाव होने की वजह से बीजेपी उन्हें वहीं से टिकट देने पर विचार कर रही है।

यदि शमी लोकसभा चुनाव लड़ने पर राजी हो जाते हैं तो ममता बनर्जी के खिलाफ राज्य में बीजेपी को एक और बड़ा चेहरा मिल जाएगा। फिलहाल, शमी अभी चोटिल हैं और क्रिकेट की पिच से लंबे समय से दूर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल का खेला था। पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट झटके थे।

बता दें कि पिछले दिनों बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के गांधीनगर से अमित शाह, लखनऊ से राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं के नाम थे। अब माना जा रहा है कि फिर से कुछ दिनों में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है, जिसके बाद दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। चुनाव आयोग ने अभी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसी महीने के मध्य तक डेट घोषित हो सकती है। अगले दो महीने में देशभर में आम चुनाव होने हैं, जिसे कई चरणों में मतदान के जरिए करवाया जाएगा।