मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई अभी-अभी अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 43 मिनट पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 47 मिनट पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 1 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 1 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 1 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 1 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 1 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 2 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 2 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 2 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 3 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 3 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 3 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 3 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 3 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 4 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी
छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च को मिलेगी, पीएम मोदी वर्चुअल जारी करेंगे

 रायपुर

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की पहली किस्त जारी करने अब नई तारीख सामने आयी है। इसके पहले सरकार दो बार तारीख बदल चुकी है। पहले 8 मार्च और बाद में 7 मार्च की तारीख तय हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री का समय नहीं मिलने से कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था। अब सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि महिलाओं के खाते में 10 मार्च को पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के आफिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स (टि्वटर) पर जानकारी साझा की है।

नई तारीख के ऐलान के साथ ही अब प्रधानमंत्री की सभा को लेकर तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली महिलाओं को यह राशि जारी करेंगे। राजधानी समेत जिला और ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन सम्मेलन (Mahtari Vandan Yojana) के रूप में किया जाएगा।

प्रधानमंत्री हितग्राहियों से वर्चुअली बात भी करेंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे और महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की सभी पात्र विवाहित महिला हितग्राहियों के खाते में DBT के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिलेगा। महिलाओं का खाते में पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपए डाले जाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

महिला और बाल विकास विभाग को कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिली है। योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से हो इसके लिए राजधानी के साथ ही हर जिले में कंट्रोल रूप बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। योजना से जुड़ी कोई समस्या होने पर महिला हितग्राही हेल्पलाइन नंबर पर 0771-2220006, 0771-6637711 और 7247753212 पर कॉल कर समस्या का निराकरण करा सकती हैं।

साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू
नई तारीख की घोषणा होते ही अब शासन स्तर पर पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह आयोजन रायपुर समेत जिला, ब्लॉक मुख्यालयों, नगरीय निकायों में महिला सम्मलेन के जरिए महतारी वंदन योजना की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी हितग्राहियों से वर्चुअली बातचीत भी करेंगे। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा लाभ
इस योजना का लाभ प्रदेश के 70 लाख 14 हजार 581 महिलाओं को मिलेगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए कुल 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन किए थे, लेकिन गलत जानकारी या गलत दस्तावेज की वजह से 11 हजार 771 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। महतारी वंदन योजना की पात्र महिलाओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। प्रदेश की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा गया। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी। महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ ही घर की बजट बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्हें घर की जिम्मेदारियों का निर्वहन करना बखूबी आता है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक बल मिलेगा और उनके हाथों में एक राशि रहेगी। जिसका उपयोग वे कर सकेंगी।

इनका कहना है
जगदलपुर शहर के लालबाग निवासी आसमती कश्यप ने स्थानीय हल्बी बोली में बताया कि हम सभी महिलाएं बहुत खुश है कि उनके खाते में प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि आएगी। इसका उपयोग साग-सब्जी तथा अन्य जरूरत के लिए कर सकेंगी। बस्तर की महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की यह अनोखी पहल है। आड़ावाल निवासी स्वाति राव ने कहा कि राशि का उपयोग अपनी जरूरी घरेलू सामान की पूर्ति करने के लिए करेंगी। बलौदाबाजार नगर निवासी सुनीता यादव ने कहा सरकार ने प्रतिमाह 1 हजार रूपये देने का वादा किया था वह अब पूरा होने वाला है। आज मैंने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन कर दी हूं। अब जो पैसा मिलेगा उसका उपयोग बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य खर्चों के लिए करूंगी।  

योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना का लाभ प्रदेश के मूल निवासी विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यकक्ता महिलाओं को मिलेगा। इस योजना में शामिल होने के लिए परिवार की आर्थिक आय ढाई लाख रुपए से कम वार्षिक रखी गई है। इस योजना का लाभ विवाहित 21 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को मिलेगा। एक हजार रुपए सरकार की ओर से मिलना भी उनके आर्थिक विकास के लिए फायदेमंद साबित होगा। महिलाओं को मिलने वाली इस योजना का लाभ से उनके आर्थिक दशा में सुधार आएगी तथा यदि महिलाये कुछ पैसा बचा सके तो आगामी भविष्य के लिए उसका उपयोग कर सकती है।