शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 59 मिनट पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 1 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 1 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 1 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 1 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 2 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 2 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 3 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 3 घंटे पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 3 घंटे पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 3 घंटे पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 3 घंटे पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 3 घंटे पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 3 घंटे पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण
राजनीति

सपा को राजा भैया ने दे दिया गच्चा, बताया राज्यसभा चुनाव में किसे वोट देंगे दोनों विधायक

लखनऊ

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान की घड़ी करीब आ गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) अपने तीसरे और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने आठवें उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं. दोनों ही दलों की नजर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (जेडीएल) के रुख पर टिकी हैं. सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने जेडीएल प्रमुख और प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से विधायक राजा भैया से उनके आवास पर मुलाकात की थी. इसके अगले ही दिन यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी राजा भैया से मिलने पहुंच गए थे.

दूसरी तरफ, खुद सीएम योगी आदित्यनाथ भी एक्टिव मोड में आ गए और राजा भैया से मुलाकात कर राज्यसभा और लोकसभा, दोनों ही चुनाव के लिए उनका समर्थन मांगा. अब राजा भैया ने आजतक से बातचीत में साफ किया है कि इस चुनाव में उनकी पार्टी बीजेपी के साथ जाएगी. उन्होंने कहा कि सपा के लोग आए थे लेकिन हमारी पार्टी के वोट बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में जाएंगे.

बताया जाता है कि बीजेपी नेता हों या सपा के प्रदेश अध्यक्ष, दोनों से ही मुलाकात में राजा भैया ने लोकसभा सीटों की बात की थी. राजा भैया अब तक यह संभावनाएं टटोल रहे थे कि कौन सी पार्टी उनके दल को कितनी लोकसभा सीटें दे सकती है? राजा भैया अपनी पार्टी के लिए प्रतापगढ़ और कौशांबी, दो सीटें चाहते हैं.

माना जा रहा था कि सपा ने राजा भैया की दो सीटों की डिमांड पर हामी भी भर दी थी. दूसरी तरफ, न तो सीएम योगी और ना ही यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इसके लिए उन्हें कोई आश्वासन दिया था. राजा भैया से मुलाकात के दौरान नरेश उत्तम ने सपा के साथ उनकी निकटता का जिक्र किया और अखिलेश यादव से फोन पर बात भी कराई. सपा नेता ने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव के न होने से बदली परिस्थितियों में पार्टी के लिए राजा भैया का साथ कितना जरूरी है.

राजा भैया ने सपा नेताओं से यह कहा कि यह पार्टी उनके लिए महज एक पार्टी नहीं, उससे ऊपर है. इसके बाद राजा भैया के सपा के साथ जाने की अटकलें लगाई जाने लगी थीं लेकिन वोट बैंक के गुणा-गणित को देखते हुए वह असमंजस में थे. राजा भैया की पार्टी के नेताओं का यह मानना था कि सपा के साथ आए तो दो सीटें भी मिल जाएंगी और राजनीतिक लाभ भी है. पुराने संबंध भी सपा से गठबंधन को नैसर्गिक बना देते हैं. लेकिन खतरा यह है कि राजा भैया का होल्ड मुख्य रूप से राजपूत वोट बैंक पर है.

राजपूत वोट बैंक बीजेपी के अधिक करीब है. राजा भैया की पार्टी अहम मौकों पर बीजेपी के साथ खड़ी नजर आई है तो उसके पीछे इसे भी अहम फैक्टर माना जा रहा है. ऐसे में राजा भैया की पार्टी के नेता यह आकलन करने में जुटे हैं कि अगर वे सपा के साथ जाते हैं तो क्या उनका वोट बैंक भी साथ जाएगा या नहीं? सपा के साथ जाने पर चुनाव लड़ने के लिए लोकसभा सीटें तो मिल जाएंगी लेकिन क्या जीत भी मिल पाएगी? और इन्हीं फैक्टर्स को देखते हुए राजा भैया ने बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया.