शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
3 मिनट पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 5 मिनट पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 31 मिनट पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 1 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 1 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 1 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 1 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 1 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 2 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 2 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 2 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 2 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 2 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 2 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा 2 घंटे पहले संसद का मानसून सत्र 100 दिन बाद भी अधर में, 2008 का रिकॉर्ड टूटा सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब 2 घंटे पहले सगे रिश्तेदारों में शादी पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 3 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 3 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा
छत्तीसगढ़

Political Analysis: वागड़ की राजनीति में तेज हुआ सियासी जोड़-जुगाड़, बामनिया को आगे कर रहे हैं गहलोत

जयपुर.

लोकसभा चुनावों के ठीक पहले भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने जुगाड़ जमाते हुए राजनीति कर रही हैं। हाल ही में वागड़ की सियासत के सबसे कद्दावर नेता महेंद्रजीत मालवीय को भाजपा में लाने का बेहद अहम पैंतरा पार्टी ने खेला है। बांसवाड़ा लोकसभा में 8 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें डूंगरपुर, सागवाड़ा, चोरासी, घाटोल, गढ़ी, बांसवाड़ा, बागीदौरा और कुशलगढ़ शामिल हैं।

हालिया विधानसभा चुनावों में गढ़ी और सागवाड़ा ही भाजपा के हाथ आईं बाकी की छह में से 4 कांग्रेस और 2 भारत आदिवासी पार्टी के खाते में गईं। वागड़ क्षेत्र में महेंद्रजीत मालवीय के प्रभाव की बात करें तो उनके कहने पर कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में यहां 4 टिकट दिए थे, जिनमें से 3 पर पार्टी को जीत मिली। भाजपा द्वारा मालवीय को साधने के सीधा सा मतलब बांसवाड़ा लोकसभा की उन तीन सीटों पर कब्जा करना है, जिन पर अभी कांग्रेस काबिज है।

विस चुनावों में ही बिछा दी थी बिसात
देखा जाए तो हाल के विधानसभा चुनावों से ही महेंद्रजीत और भाजपा की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। भाजपा ने बांसवाड़ा सीट से मालवीय के कट्टर विरोधी अुर्जन बामनिया के खिलाफ मालवीय के बेहद नजदीकी रिश्तेदार धनसिंह रावत को टिकट दिया था। इतना ही नहीं अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी बामनिया को हराने के लिए महेंद्रजीत मालवीय ने अपने प्रभाव का भरपूर इस्तेमाल इन चुनावों में किया था। हालांकि बामनिया ये चुनाव जीत गए लेकिन मालवीय के इस कदम से उनके भाजपा आने के संकेत मिलने लगे थे।

गहलोत ने खेला नया दांव
वागड़ की राजनीति चंद आदिवासी नेताओं के ईर्दगिर्द ही रहती है। ऐसे में महेंद्रजीत मालवीय के भाजपा में जाने के संकेत मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मालवीय के धुर विरोधी अर्जुन बामनिया को आगे करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात गहलोत ने अपने आवास पर दिनेश खोड़निया के साथ अुर्जन बामनिया, रमीला खड़िया और नानालाल निनामा से मुलाकात की। दिनेश खोड़निया वही व्यक्ति हैं, जिन पर चुनावों के दौरान पेपर लीक कांड के चलते ईडी के छापे पड़े थे। मालवीय की टक्कर में कांग्रेस के पास वागड़ में एक यही बड़ा आदिवासी चेहरा है। हालांकि गहलोत ने मालवीय गुट के रमीला खड़िया और नानालाल निनामा से भी बातचीत की है। कोशिश है कि मालवीय के साथ इन दोनों नेताओं को कांग्रेस से जाने से रोका जा सके। इसके लिए गहलोत ने दिनेश खोड़निया को जिम्मेदारी सौंपी है।

पिछली सरकार में कांग्रेस ने खोड़निया को मेवाड़ और वागड़ की जिम्मेदारी सौंपी थी। वैसे गौर करने लायक बात यह है कि कांग्रेस के जो भी नेता ईडी और इनकम टैक्स के निशाने पर हैं, वे देर-सवेर पाला बदल ही रहे हैं। महेंद्रजीत मालवीय खुद भी ईडी के निशाने पर थे। पिछली सरकार में जब वे जल संसाधन विभाग में मंत्री थे तो उनके व उनके नजदीकी अफसर के दफ्तर तक ईडी पहुंची थी।