Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Bastar (Jagdalpur)

नक्सलियों का दावा: 3 सदस्यों को पकड़ जंगल में मारी गोली…

Getting your Trinity Audio player ready...

सीजी इम्पैक्ट न्यूज़ 

जगदलपुर , 28 दिसम्बर.  नक्सलियों के दरभा डिवीजन के प्रवक्ता साईनाथ ने एक प्रेस नोट जारी किया है इस प्रेस नोट में दावा किया गया है कि कटे कल्याण इलाके में पुलिस मुठभेड़ में जिन तीन नक्सलियों को मारे जाने का दावा कर रही है, वहां कोई मुठभेड़ ही नहीं हुई है।  साईनाथ ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नक्सल संगठन से जुड़े तीन लोगों को 24 दिसंबर की शाम डब्बाकुन्ना के पास से पकड़ा। जिन लोगों को पकड़ा गया वे सिविल ड्रेस में थे और किसी काम से  बाहर निकले हुए थे।

साईनाथ ने अपने प्रेस नोट में लिखा है कि जब जवान इनसे कुछ खास नहीं उगलवा पाए तो इन तीनों को जंगलों की ओर ले गए और गोली मार दी। प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि भाजपा की सरकार आते ही फर्जी मुठभेड़ की शुरूआत हो गई है। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा पुलिस ने दो दिनों पहले जानकारी साझा की थी कि जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर किया है। इनमें से दो नक्सली पांच-पांच लाख रुपए के इनामी थे, जबकि तीसरे नक्सली की शिनाख्त नहीं हुई है और उसकी शिनाख्त की जा रही है।