viral news

पैरों में पायल, चेहरे पर दुपट्टा : कौन है विनोद बाबा, जिसने तमाम लड़कियों से खेला गंदा खेल…

इंपेक्ट डेस्क.

दिल्ली में दरबार चलाने वाले विनोद कश्यप को पुलिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। अब विनोद कश्यप को लेकर कई नई बातों का पता चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 33 साल के विनोद कश्यप ने द्वारका के अपने दो मंजिला मकान में धार्मिक दरबार लगाने की शुरुआत की थी। बताया जा रहा है कि विनोद कश्यप माता मशानी चौकी के नाम से दरबार लगाता था। इसी नाम से उसका यूट्यूब चैनल भी है। 

‘Indian Express’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले वो पास के ही एक अस्पताल में काम करता था। उसने इस अस्पातल में 3-4 सालों तक काम किया और उसे 25,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। इसके बाद विनोद कश्यप ने नौकरी छोड़ने का फैसला किया और उसने अपना आश्रम खोला। बताया जा रहा है कि विनोद कश्यप माता मशानी चौकी के नाम से दरबार लगाता था। इसी नाम से उसका यूट्यूब चैनल भी है। उसका दावा है कि उसे भगवान का आशीर्वाद प्राप्त है। विनोद कश्यप दावा करता है कि वो लोगों की निजी और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का इलाज करता है। धीरे-धीरे बाबा का यह खुद को बाबा कहलवाने वाले विनोद कश्यप के आश्रम में भक्तों की संख्या बढ़ी और करीब 400 लोग हर हफ्ते उसके यहां आशीर्वाद लेने आने लगे। 

2 दिन लगाता था दरबार

विनोद कश्यप पर अपने आश्रम की महिला भक्तों के साथ यौन उत्पीड़न करने और उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है। मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि विनोद कश्यप जिस कमरे में बैठ कर भक्तों को आशीर्वाद देता था वो कमरा 900 स्क्वायर फीट का है। उसके चारों तरफ भक्त बैठा करते थे। इसके अलावा कोने में एक कैमरा पर्सन भी होता था। एक अन्य शख्स कमरे में दाखिल होने वाले दरवाजे के पास बैठता था ताकि वो भक्तों को अंदर भेज सके। इसके अलावा एक अन्य शख्स भक्तों को प्रसाद बांटता था। विनोद कश्यप का यह दरबार शनिवार और मंगलवार को 5-6 घंटों के लिए लगता था। 

यूट्यूब चैनल चलाता है विनोद कश्यप
खुद को स्वयं-भू भगवान बताने वाले विनोद कश्यप का एक यूट्यूब चैनल भी है और उसमें 900 से ज्यादा वीडियो हैं। इसके अलावा इसके 34.5k फॉलोअर्स भी हैं। यूट्यूब पर मौजूद कई सारे वीडियो में नजर आ रहा है कि वो भक्तों से घिरा हुआ है। एक वीडियो में उसका चेहरा दुपट्टा से ढका हुआ है और पैर में पायल भी है। कुछ वीडियो में कई महिलाएं उससे आशीर्वाद लेती भी नजर आ रही हैं। डीसीपी (द्वारका) , हर्षवर्धन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विनोद कश्यप के दरबार की दो महिला भक्तों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसके बाद विनोद कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। 

डीसीपी ने कहा, ‘वो यह दरबार द्वारका में लगाता था। इसके अलावा वो एक यूट्यूब चैनल भी चलाता है जिसके फॉलोअर्स काफी तादाद में हैं। यह आरोप है कि वो महिला भक्तों को उनकी समस्याओं में मदद करने के नाम पर बुलाता था और कहता था कि गुरु सेवा जरूर होनी चाहिए। इसके बाद वो महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था और उन्हें धमकी देता था कि वो इसके बारे में किसी को ना बताएं।’

error: Content is protected !!