रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 1 मिनट पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 8 मिनट पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 17 मिनट पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 18 मिनट पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 31 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 37 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 37 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 52 मिनट पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 2 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट
Breaking News

संक्रमित छात्र की सम्पर्क हिस्ट्री पता लगाने में प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत… कलेक्टर ने संभाली कमान, पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था का लिया जिम्मा…

  • इम्पेक्ट न्यूज. कोरबा।

लंदन रिटर्न कोरोना वायरस संक्रमित छात्र ने किन-किन लोगों से सम्पर्क किया या वह किन-किन लोगों के सम्पर्क में आया है। इसकी पूरी जानकारी जुटाने में प्रशासन ने अपनी ताकत झोंक दी है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने स्वयं इसकी कमान सम्भाल ली है।

आज छात्र के निवास स्थान वाले पूरे इलाके रामसागर पारा को पूर्णतः लाॅकडाउन कर दिया गया है। पूरे इलाके को सेनेटाईज करने में नगर निगम के लगभग पाॅंच दस्तों ने सुबह से लेकर दोपहर तक गली-कूॅंचों के साथ-साथ लोगों के घरों में भी दवाओं का छिड़काव किया है।

इसके साथ ही कलेक्टर ने संक्रमित छात्र के सम्पर्क में आने वाले लोगों की ट्रेकिंग के लिये छह अधिकारियों की टीम गठित की है। जो पूरे दिन लोगों से सम्पर्क कर छात्र की काॅन्टेक्ट हिस्ट्री की जानकारी लेते रहे। छात्र से सीधे सम्पर्क में आने वाले ड्राइवरों और उनके परिवारों सहित घर पर काम करने वाले गार्ड को भी क्वारेंटाईन सेंटर में रख दिया गया है और इन लोगों के सम्पर्क में आने वालों की जानकारी भी इकट्ठी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने मौजूदा परिस्थितियों में शहर की कानून व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी सम्भाल ली है। 18 मार्च को लंदन से आये इस छात्र की कोरोना पाॅजीटिव रिपोर्ट मिलते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए रामसागर पारा स्थित घर की ओर जाने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है। सभी सड़कों पर बेरिकेटिंग लगाकर आमजनों को उन सड़कों से आवागमन की मनाही की जा रही है। सभी प्रवेश सड़कों पर पुलिस के जवानों का कड़ा पहरा लगा दिया गया है।

कलेक्टर बोलीं- घबरायें नहीं शहरवासी, नियंत्रण के लिए प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने वर्तमान परिस्थितियों में जिला वासियों से संयम बरतने और अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। श्रीमती कौशल ने कहा है कि लोग घबरायें नहीं, जिला प्रशासन कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अस्पतालों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक ईलाज,सेनेटाईजेशन आदि के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही पूरी कर ली गई है। कलेक्टर ने लोगों से लॅाक डाउन का पूरी तरह पालन करने की अपील की है।

प्रशासन सजग, संक्रमण का फैलाव रोकने सभी जरूरी उपाय हुये शुरू:-

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद रामसागर पारा की तीन किलोमीटर परिधि का क्षेत्र अतिसंवेदनशील जोन घोषित कर दिया गया है। कोरोना नियंत्रण के लिए निर्धारित प्रोटोकाल और दिशा निर्देशों के अनुसार इस क्षेत्र के लगभग दो सौ से ढाई सौ घरों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचना शुरू हो गई है। क्षेत्र के इन सभी घरों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए दस डाक्टरों के पर्यवेक्षण में चालीस दल काम पर लगाये गये हैं।

दलों द्वारा घरों में जा-जा कर पारिवारिक सदस्यों की जानकारी और उन्हें सर्दी, खांसी, बुखार, श्वास लेने में तकलीफ जैसी परेशानियों के बारे में पूछा जा रहा है। जिन परिवारों के सदस्यों को इस तरह की तकलीफें होंगी उन्हें तत्काल ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जायेगा। घर-घर सर्वे के लिए मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों के दल बनाये गये हैं।

पूरे शहर में कोरोना वायरस से सुरक्षा और बचाव के संबंध में जरूरी जानकारी आमजनों को मुनादी कराकर उपलब्ध करायी जा रही है। संक्रमित क्षेत्र में लाॅकडाउन की स्थिति में आवश्यक खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति के लिये भी जिला प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था कर ली गई है। लोगों को अपने घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है। नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में अनाज, फल, सब्जी, दूध आदि की आपूर्ति बनाये रखने के लिये घर पहुॅच सेवा शुरू कर दी गई है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *