Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
State News

पहले कांग्रेस से अब आयोग की सदस्यता से बाहर किए गए बीजापुर के अजय… दंतेवाड़ा के विमल समेत दर्जनों को निगम-मंडल में एडजस्ट किया गया…

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर।

अंततः कांग्रेस सरकार नें अपने कार्यकाल के शेष बचे बारह महिने के लिए निगम-मंडल में नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। इसमें बदला और बदलाव की छाप साफ है। बीजापुर जिले में विधायक विक्रम के प्रखर विरोधी अजय सिंह को पहले कांग्रेस से निकाला गया था अब युवा आयोग की सदस्यता से बाहर कर दिया गया है।

आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगों, निगम, मण्डलों, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं। युवा आयोग में सदस्य पद पर अजय सिंह के स्थान पर बीजापुर जिले के प्रवीण डोंगरे को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह महिला आयोग में सदस्य पद पर तुलसी साहू के स्थान पर जिला बस्तर की बालो बघेल, खाद्य आयोग में सदस्य पद पर कोरबा जिले के हरीश परसाई, दुर्ग जिले के राजेन्द्र महिलांग, दंतेवाड़ा जिले के विमल सुराना, रायपुर जिले के कुलदीप शर्मा, बीजापुर जिले के इम्तियाज खान और जांजगीर-चांपा जिले की ज्योति कश्यप को नियुक्त किया गया है।

अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष पद पर रायपुर जिले के के.पी.खाण्डे तथा सदस्य पद पर जांजगीर-चांपा जिले के राम पप्पु बघेल, रायपुर जिले के बी.एस.जागृत, सूरजपुर जिले के संतोष सारथी एवं जांजगीर-चांपा जिले के रमेश पेगवार को नियुक्त किया गया है। पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य पद पर सरगुजा जिले के साधुचरण यादव, रायपुर जिले की किरण सिन्हा, उत्तर बस्तर कांकेर जिले के गिरवर साहू को नियुक्त किया गया है।


राज्य बाल संरक्षण आयोग में सदस्य पद पर राजनांदगांव जिले की संगीता गजभिये को नियुक्त किया गया है। औषधि पादप बोर्ड में उपाध्यक्ष पद पर छबिन्द्र कर्मा के स्थान पर रायपुर जिले के गुरू खुशवंत गोसाई, सदस्य पद पर बिलासपुर जिले के शुक्ला प्रसाद ध्रुवे और कांकेर जिले के बीरसिंह पद्दा को नियुक्त किया गया है। रायपुर विकास प्राधिकरण में सदस्य पद पर रायपुर जिले की चन्द्रावती साहू को नियुक्त किया गया है।

अन्तव्यवसायी निगम में सदस्य पद पर वेदराम मनहरे के स्थान पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के निलेश बंजारे को नियुक्त किया गया है। तेलघानी बोर्ड में सदस्य पद पर गरियाबंद जिले के शैलेन्द्र साहू, सरगुजा जिले के लक्ष्मी गुप्ता और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के रोहित साहू को नियुक्त किया गया है।


छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल में उपाध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के केशव बंटी हरमुख, सदस्य पद पर रायपुर जिले के मंगलमूर्ति अग्रवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के आलोक मिश्रा इसी जिले के हरप्रसाद साहू, रायपुर जिले के मदन तालेड़ा, इसी जिले के नरेश गड़पाल, बालोद जिले के कृष्णा दुबे और रायपुर जिले के सुरेश मसीह को नियुक्त किया गया है।


छत्तीसगढ़ राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विद्याभूषण शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद जिले के आलोक चंद्राकर, सदस्य पद पर धमतरी जिले के मदनमोहन खण्डेलवाल, जांजगीर-चांपा जिले के नारायण खण्डेलिया, बेमेतरा जिले के दानेश्वर साहू, सुकमा जिले के करण देव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के संजय जैन और रायपुर जिले के मदन देवांगन को नियुक्त किया गया है।