रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 21 मिनट पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 31 मिनट पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 31 मिनट पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 41 मिनट पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 59 मिनट पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 1 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 2 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 2 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 3 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 3 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 3 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 3 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 4 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 4 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 4 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 4 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 5 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान
राष्ट्रीय

डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश

डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश

नई दिल्ली
डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन ने भारत को महाशक्ति बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में दुनिया भारत की बढ़ती आर्थिक और भू-राजनीतिक ताकत का प्रभाव देखेगी।

वैश्विक परिस्थितियों में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच भारत और डेनमार्क ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को विस्तार देने के लिए पांच वर्षीय संयुक्त कार्ययोजना पर सहमति जताई।

इसके तहत रक्षा, सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, समुद्री मामलों और स्वच्छ ऊर्जा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रासमुसेन के बीच शनिवार को नई दिल्ली में हुई पांचवीं भारत-डेनमार्क संयुक्त आयोग की बैठक में 2027-31 की कार्ययोजना अपनाई गई। इस दौरान वित्तीय सेवाओं, शिक्षा, कौशल विकास, सतत जल प्रबंधन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

रासमुसेन ने कहा, भारत महाशक्ति है और आने वाले वर्षों में उसका आर्थिक एवं भू-राजनीतिक प्रभाव बढ़ता रहेगा। अंतरराष्ट्रीय नियमों पर दबाव के मौजूदा दौर में डेनमार्क और यूरोप को भारत के साथ मजबूत साझेदारी बनानी चाहिए। उन्होंने 2020 में स्थापित हरित रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति की भी सराहना की।

इस दौरान जयशंकर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में डेनमार्क महत्वपूर्ण भागीदार है। उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को संपन्न कराने में डेनमार्क के समर्थन की सराहना की और भारत में डेनमार्क की कंपनियों की मौजूदगी बढ़ाने का स्वागत किया।

रासमुसेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात कर वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की। वहीं, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ व्यापारिक संबंधों और मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत हुई।

गोयल ने एक्स पर बताया कि बैठक में व्यापार विस्तार और सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने 2024 के प्रवासन एवं गतिशीलता समझौते की भी समीक्षा की। रासमुसेन बेंगलुरु की यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे।

बेंगलुरु में रासमुसेन ने एचएएल, इसरो, सी-कैंप और क्यूपाईएआइ का दौरा किया। डेनिश कंपनी एचबीके के उपकरण ध्रुव और हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टर में इस्तेमाल होते हैं। इसरो अधिकारियों से अंतरिक्ष सहयोग तथा क्यूपाईएआइ में एआई और क्वांटम तकनीक पर चर्चा हुई।