रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 21 मिनट पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 31 मिनट पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 31 मिनट पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 41 मिनट पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 59 मिनट पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 1 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 2 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 2 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 3 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 3 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 3 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 3 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 3 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 4 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 4 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 4 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 4 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 4 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 5 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान
अंतरराष्ट्रीय

इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज

इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज

तेल अवीव
 इजरायल की राजनीति में सत्ता के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो कार्यवाहक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और याशर पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट के बीच एक अहम बैठक होने जा रही है।

बता दें कि तेल अवीव स्थित इजरायली रक्षा बल (IDF) के मुख्यालय किरया में होने वाली इस मुलाकात की शुरुआत एक सुरक्षा ब्रीफिंग के साथ होगी।

हर्जलिया की जगह सैन्य मुख्यालय में होगी बैठक
मीडिया रिपोर्ट ने आइजनकोट की पार्टी के बयान के हवाले से बताया कि यह बैठक पहले हर्जलिया में होनी थी, जहां आइजनकोट ने नेतन्याहू और उनकी टीम को बातचीत के लिए बुलाया था।

हालांकि अब जगह बदलकर सैन्य मुख्यालय कर दी गई है। यह घटनाक्रम नेतन्याहू के शनिवार के उस एलान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने आइजनकोट के नेतृत्व वाली एकता सरकार में वैकल्पिक प्रधानमंत्री के रूप में काम करने की इच्छा जताई थी।

नेतन्याहू का यू-टर्न और ईरान से जुड़ी शर्त ने फंसाया पेंच
बड़ी बात यह है कि नेतन्याहू का यह प्रस्ताव उनके पुराने रुख से बिल्कुल अलग है, जिसमें वे कहते थे कि सबसे बड़ी पार्टी को ही सरकार का नेतृत्व करना चाहिए। इसे विपक्षी दलों की एकता को तोड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है, जो नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को बाहर रखकर गठबंधन बनाने की जुगत में हैं।

अब समझिए क्यों अटका मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेतन्याहू ने इस प्रस्ताव के साथ एक शर्त जोड़ दी है। वे चाहते हैं कि ईरान से जुड़े किसी संभावित सुरक्षा संकट से निपटने के लिए पहले कुछ समय तक वे खुद प्रधानमंत्री बने रहें और उसके बाद आइजनकोट को पद सौंपें। हालांकि, आइजनकोट ने इस शर्त को सिरे से खारिज कर दिया है।

आइजनकोट का 24 घंटे का अल्टीमेटम
इससे पहले शनिवार को आइजनकोट ने नेतन्याहू और लिकुड पार्टी को बातचीत की गंभीरता दिखाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि यदि लिकुड पार्टी सच्ची एकता के लिए तैयार है, तो वे हर्जलिया के डैन अकादिया होटल में आकर बुनियादी नीतियों पर सीधी बातचीत करें।

इसके साथ ही आइजनकोट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नेतन्याहू के कहने पर बनाए गए एक गुप्त चैनल के जरिए उन्होंने तीन हफ्ते पहले विस्तृत प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ टालमटोल और इनकार ही मिला है।

देश पर बड़े खतरे का हवाला दे रहे हैं नेतन्याहू
दूसरी तरफ, नेतन्याहू ने तुरंत बातचीत शुरू करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश के अस्तित्व पर मंडरा रहे बड़े खतरे को देखते हुए एक मजबूत सरकार जरूरी है। इसी जिम्मेदारी के चलते उन्होंने सबसे बड़ी पार्टी के नेतृत्व वाले सिद्धांत को किनारे रखकर पहले आइजनकोट को प्रधानमंत्री बनाने और खुद वैकल्पिक प्रधानमंत्री बनने पर सहमति जताई है। अब इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हैं कि क्या दोनों नेता सत्ता के बंटवारे और नीतियों पर अपने मतभेद सुलझा पाएंगे।