मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 21 मिनट पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 25 मिनट पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 45 मिनट पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 55 मिनट पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 1 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 1 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 1 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 2 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 2 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 2 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 2 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 2 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 2 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 3 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 3 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 3 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 4 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील
राष्ट्रीय

शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं

शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं

 ढाका
बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की इच्छा वास्तविकता से मेल नहीं खाती और वह यहां केवल हथकड़ी पहनकर एक आतंकवादी के रूप में ही लौट सकती हैं।

विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबीर ने हसीना पर आतंकवाद के आरोप दोहराते हुए कहा, "बांग्लादेश के लोग आतंकवाद का केवल एक ही रूप जानते हैं शेख हसीना द्वारा प्रायोजित अवामी आतंकवाद… वह एक दोषी अपराधी हैं एक भगोड़ी आतंकवादी।"

'शेख हसीना को प्रत्यर्पण करना होगा'
उन्होंने कहा, "अपनी बेचैनी के कारण वह पैसे देकर या लोगों की मदद लेकर चीजें छपवा सकती हैं लेकिन हकीकत और चाहत दो अलग-अलग चीजें हैं। आपको इनके बीच फर्क समझना होगा। हकीकत यह है कि किसी आतंकवादी को प्रत्यर्पण के अलावा किसी और तरीके से वापस आने की इजाजत कभी नहीं मिलेगी। रही बात चाहत की तो ऐसा लगता है कि वह बिस्तर पर सोती हैं और उसे बुरे सपने आते हैं, जैसे मैं वापस बांग्लादेश जा रही हूं या मैं हवाई जहाज से वापस जा रही हूं।"

हसीना द्वारा अपनी वापसी की एक निश्चित तारीख घोषित किए जाने के बाद तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश सरकार की ओर से यह पहली प्रतिक्रिया आई है। इससे देश में राजनीतिक और कानूनी तनाव बढ़ सकता है, जहां उनकी अवामी लीग पार्टी पर प्रतिबंध लगा हुआ है। साथ ही इस महीने की शुरुआत में उनके द्वारा नया पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज मांगे जाने के बाद से देश में हिंसा भी बढ़ गई है।

बांग्लादेश सरकार से शेख हसीना ने क्या कहा?
हसीना ने बांग्लादेश सरकार से यह भी आग्रह किया है कि वह उनके खिलाफ हुए विद्रोह के बाद दिल्ली भाग जाने के महीनों बाद रद किए गए आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी वापसी के लिए राष्ट्रीय वाहक बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस पर उनकी वापसी की व्यवस्था करे।

हालांकि, सरकार ने फिर दोहराया कि उन्हें केवल भारत के जरिए ही प्रत्यर्पित किया जा सकता है। पिछले साल बांग्लादेश की एक अदालत ने, छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह को कुचलने के लिए घातक कार्रवाई का आदेश देने के आरोप में उनकी अनुपस्थिति में उन्हें मौत की सजा सुनाई थी। निर्वासन में रह रहीं हसीना ने इन आरोपों से इनकार किया है

'हथकड़ी लगाकर आना होगा'
हसीना के अनुरोध को खारिज करते हुए कबीर ने कहा, "नहीं, वह कोई आम कमर्शियल यात्री नहीं हैं। उन्हें केवल हथकड़ी लगाकर या कड़ी निगरानी में ही वापस लाया जा सकता है।"

शेख हसीना को मौत की सजा सुनाने वाले बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल के मुख्य अभियोजक अमीनुल इस्लाम ने कहा कि एक दोषी और फरार व्यक्ति का यह उम्मीद करना कि सरकार उसकी वापसी का इंतजाम करेगी, तर्कहीन है।

बांग्लादेश के एक मंत्री ने रविवार को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि हसीना के लौटने पर उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा और उन्हें वापस लाने के लिए विमान भेजने को लेकर भारत के साथ कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।