मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 20 मिनट पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 24 मिनट पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 44 मिनट पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 54 मिनट पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 1 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 1 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 1 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 2 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 2 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 2 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 2 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 2 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 2 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 3 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 3 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 3 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 4 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील
राष्ट्रीय

नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी

नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी

 नई दिल्ली

पाकिस्तानी सिनेमा जो लॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, वो जल्द अपना सबसे बड़ा प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर रहा है. वेब सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो कुछ ही दिनों में दुनियाभर में देखी जाएगी. इसमें पाकिस्तान के कई बड़े और नामी कलाकार जैसे माहिरा खान, फवाद खान, हानिया आमिर नजर आने वाले हैं. लेकिन इंडिया में इस शो पर अब बैन का खतरा बना हुआ है। 

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस सीरीज की भारत में रिलीज पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है. नेटफ्लिक्स की इस पाकिस्तानी ओरिजिनल सीरीज का प्रीमियर 4 दिसंबर को होना है. स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने दो दिन पहले ही इस सीरीज का ऐलान किया था. हालांकि, अभी तक नेटफ्लिक्स ने ये साफ नहीं किया है कि इसे भारत में भी स्ट्रीम किया जाएगा या नहीं। 

AICWA ने अपने बयान में क्या कहा?

AICWA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि इस सीरीज को भारत में रिलीज होने से रोका जाए. संगठन ने सरकार से पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर पिछले साल जारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने की अपील की है. उन्होंने X पर अपनी मांग रखते हुए लिखा- आतंकवाद को तालियां नहीं मिल सकतीं. देश सबसे पहले आता है। 

संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि पाकिस्तानी सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो को 4 दिसंबर 2026 को Netflix पर भारत में रिलीज ना होने दिया जाए. अपने बयान में संगठन ने पाकिस्तान को आतंकवादी देश बताते हुए कहा कि उसकी सीरीज, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और दूसरे कंटेंट के लिए भारतीय स्क्रीन पर कोई जगह नहीं होनी चाहिए. AICWA ने आगे कहा कि उन्होंने कड़े से कड़े दंड के प्रावधानों के साथ एक मजबूत और स्थायी कानून बनाने की भी मांग की है. वो नेटफ्लिक्स इंडिया और सभी OTT प्लेटफॉर्म्स से अपील करते हैं कि वो भारत में किसी भी तरह का पाकिस्तानी कंटेंट ना दिखाएं। 

AICWA ने अपनी मांग के समर्थन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की 8 मई 2025 को जारी एडवाइजरी का हवाला दिया है. ये एडवाइजरी पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी की गई थी. इसमें भारत में काम कर रहे OTT प्लेटफॉर्म्स और डिजिटल माध्यमों को पाकिस्तानी कंटेंट की स्ट्रीमिंग बंद करने का निर्देश दिया गया था। 

संगठन का कहना है कि अगर नेटफ्लिक्स भारत में इस सीरीज को स्ट्रीम करता है, तो ये सरकारी एडवाइजरी की भावना और लोगों की भावनाओं के खिलाफ होगा. AICWA ने केंद्र सरकार से सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर इन दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू कराने की मांग की है. साथ ही टीवी, OTT प्लेटफॉर्म्स और सिनेमाघरों में पाकिस्तानी प्रोडक्शन दिखाए जाने पर कार्रवाई के लिए स्थायी कानून बनाने की अपील भी की है। 

क्या है पाकिस्तानी सीरीज की कहानी?

जो बचे हैं संग समेट लो मशहूर लेखिका फरहत इश्तियाक के इसी नाम के बेस्टसेलिंग उर्दू उपन्यास पर आधारित है. ये उपन्यास पहली बार 2009 में खवातीन डाइजेस्ट में धारावाहिक के रूप में प्रकाशित हुआ था. बाद में 2013 में इसे किताब के तौर पर रिलीज किया गया. इस सीरीज में तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियां दिखाई जाएंगी. इसका निर्माण मोमिना दुरैद फिल्म्स ने किया है और मोमिना दुरैद ही इसकी शो रनर हैं. सीरीज की शूटिंग पाकिस्तान, इटली और यूनाइटेड किंगडम में हुई है। 

इसमें फवाद खान, माहिरा खान और हानिया आमिर के अलावा अहद रजा मीर, हमजा अली अब्बासी जैसे पाकिस्तानी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनके साथ अहमद अली अकबर, बिलाल अशरफ, माया अली, इक़रा अजीज, खुशाल खान, नादिया जमील, ओमैयर राणा और समीना अहमद भी सीरीज का हिस्सा हैं।