रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये अभी-अभी गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 44 मिनट पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 52 मिनट पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 1 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक 1 घंटे पहले राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया शोक गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा 1 घंटे पहले गोकुल मिल्क यूनियन ने बढ़ाए दूध के दाम, भैंस का दूध छह और गाय का चार रुपये महंगा बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 1 घंटे पहले बस्तर में बिहान की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 1 घंटे पहले आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल 1 घंटे पहले मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए 1 घंटे पहले क्या मकान मालिक बिना बताए घर में आ सकता है? क्या कहता है कानून, बिना इजाजत एंट्री पर क्या करना चाहिए तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद 1 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ वाली टिप्पणी पर बढ़ा विवाद बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले 2 घंटे पहले बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज 2 घंटे पहले विदर्भ में शिंदे की शिवसेना ने बढ़ाई सक्रियता, भाजपा के मजबूत गढ़ में संगठन विस्तार की तैयारी तेज ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर 2 घंटे पहले ब्रिटिश तैराक लुईस प्यू ने 3 दिन में पार की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, पानी में दिखा खौफनाक मंजर सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए 3 घंटे पहले सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह को CTI ने सराहा, कारोबारियों ने कहा- भारी नुकसान से बच गए मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू 3 घंटे पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर रेलवे ने दिया बड़ा अपडेट, बिजली सप्लाई शुरू दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच 3 घंटे पहले दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी का कमाल, ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू सीरीज में बने प्लेयर ऑफ द मैच केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र 3 घंटे पहले केंद्रीय जेल रायपुर के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल 3 घंटे पहले ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की पहली त्रिपक्षीय बैठक, चार सूत्रीय शांति घोषणा से दुनिया में हलचल
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत

मुंबई
महाराष्ट्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग भीषण सड़क दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा नासिक जिले के मनमाड-येवला मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कंटेनर ने शादी के लिए उत्तर प्रदेश जा रहे परिवार की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में होने वाली दुल्हन समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर सातारा जिले के वाई तालुका में हुआ, जहां चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर कई बार पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई।

शादी के लिए जा रहा था परिवार, होने वाली दुल्हन समेत 4 की मौत
पहला दर्दनाक हादसा शनिवार (21 नवंबर) की तड़के करीब तीन बजे मनमाड-येवला मार्ग पर अनकवाडे गांव के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार कंटेनर ने एक निजी जायलो कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कंटेनर भी सड़क किनारे पलट गया।

इस हादसे में उत्तर प्रदेश के गोंडा और दुधोनिया मूल के श्रीरामपुर निवासी परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 20 वर्षीय हाफिजुन्निसा अब्दुल हकीम भी शामिल हैं, जिनकी दो दिन बाद शादी होने वाली थी। वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ विवाह के लिए उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव जा रही थीं।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कुछ परिवार पिछले 15-20 वर्षों से अहिल्यानगर जिले के श्रीरामपुर में रहकर व्यवसाय कर रहे हैं। हाफिजुन्निसा की शादी उनके पैतृक गांव में तय हुई थी। शादी में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य और रिश्तेदार निजी जायलो कार से मनमाड रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहां से उन्हें ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश पहुंचना था।

इसी दौरान अनकवाडे इलाके में पुणे की ओर जा रहे एक कंटेनर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में हाफिजुन्निसा के अलावा निजाम शेख (28), कालीमुन्निसा कमाल अहमद (35) और सबीना शेख (20) की भी मौत हो गई। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान चार लोगों ने दम तोड़ दिया।

सात लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
इस भीषण दुर्घटना में सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों में हकीम शेख (35), मोहम्मद एहसान कमाल अहमद (57), मोहम्मद जीशान कमाल अहमद (61), नसीबुन्निसा अब्दुल हकीम (55), रिजवान अहमद शकील अहमद (37), चांदबाबू हसीम अली शेख (14) और कंटेनर चालक काशीराम सिंह (40) शामिल हैं।

सभी घायलों को मनमाड, येवला, मालेगांव और नासिक के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मनमाड पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

चालक को आई झपकी, डिवाइडर से टकराकर दो-तीन बार पलटी कार
दूसरा हादसा सातारा जिले के वाई तालुका में पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरूर गांव के पास हुआ। यहां चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई, जिसके कारण तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार सड़क पर दो से तीन बार पलट गई।

पुलिस के मुताबिक, चिपलूण के कदम और पवार परिवार के सदस्य कार से मुंबई से चिपलुन जा रहे थे। कार वैभव वामन कदम (45) चला रहे थे। जब कार सुरूर गांव के पास पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई और उसका वाहन से नियंत्रण छूट गया।

इस हादसे में वैष्णवी वैभव कदम (43) और विजय धोंडू पवार (70) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक वैभव कदम, वैशाली विजय पवार (62) और 13 वर्षीय वेदांत वैभव कदम गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय नागरिकों और हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल सातारा जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस दुर्घटना की शिकायत भुईंज पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।