शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 42 मिनट पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 42 मिनट पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 48 मिनट पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 59 मिनट पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 1 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 1 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 1 घंटे पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे 1 घंटे पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त 1 घंटे पहले IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक 1 घंटे पहले IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला 2 घंटे पहले बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी 2 घंटे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला 2 घंटे पहले Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा 2 घंटे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो 3 घंटे पहले सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… 4 घंटे पहले मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम 4 घंटे पहले महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात 4 घंटे पहले PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना 4 घंटे पहले FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना
राष्ट्रीय

आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त

आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त

जम्मू
 उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को आतंकियों के खात्मे तक सीमित न रखते हुए उनके पूरे आतंकी और अलगाववादी तंत्र को ध्वस्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आतंकी भर्ती के षड्यंत्र को भी विफल करने और उसमें शामिल तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उपराज्यपाल ने किश्तवाड़ जिला में 12 नवंबर को दो विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के बलिदान होने के बाद सुरक्षा हालात की समीक्षा की और सुरक्षा ग्रिड मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसपीओ का बलिदान जाया नहीं जाएगा।

इससे पहले ही किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार ने क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल के साथ उपराज्यपाल से मुलाकात कर जिला के दूरदराज क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने सहित कई मुद्दे उठाए थे।

वहीं, एसपीओ के बलिदान होने के बाद कांग्रेस और नेशनल कान्फ्रेंस ने कई सवाल उठाए थे। अब किश्तवाड़ जिला में आतंकवाद के खात्मे की तैयारी शुरू हो गई है।

सर्दियों में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
कश्मीर में सक्रिस अंतिम स्थानीय आतंकी लतीफ बट के मारे जाने के बाद शुक्रवार को लोकभवन में जम्मू संभाग की सुरक्षा और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उपराज्यपाल ने सर्दियों के दौरान सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने, आतंकियों व अलगाववादी तत्वों की संपत्तियों की कुर्की और जब्ती को प्राथमिकता देने तथा हर जिले में इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा।

नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास अतिक्रमण पर कड़ी नजर रखने, नार्को-आतंकवाद का नेटवर्क खत्म करने तथा नशा तस्करी, अवैध खनन और गोवंश तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए।

फर्जी खबरों पर लगाम के लिए बनेगी संयुक्त इंटरनेट मीडिया सेल
फर्जी खबरों से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त इंटरनेट मीडिया सेल बनाने तथा जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की जवाबदेही तय करने को भी कहा। बैठक में उपायुक्तों, एसएसपी और वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से जिलों के सुरक्षा हालात की जानकारी भी ली गई।

उपराज्यपाल ने 'नशामुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन और पुलिस की सराहना की और इसे पूरी गति से जारी रखने को कहा।

बैठक में मुख्य सचिव डा. सज्जन सिंह यादव, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव चंद्राकर भारती, विशेष पुलिस महानिदेशक (समन्वय) एसजेएम जिलानी, सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एमराजू, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव गोविंद जायसवाल, जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक तरजिंदर सिंह, मंडलायुक्त विकास कुंडल सहित रेंज के डीआइजी, उपायुक्त, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

स्थानीय युवकों को आतंकी बनने से रोकना जरूरी 
उपराज्यपाल ने कहा कि कश्मीर में मौजूदा समय में एक भी स्थानीय आतंकी सक्रिय नहीं है, जो बड़ी सफलता है। हालांकि, किसी स्थानीय युवक को आतंकी बनने से रोकना भी चुनौती है। इसके लिए उन सभी बिंदुओं पर काम करना होगा, जिनका लाभ उठाकर दुश्मन युवाओं को बरगलाकर आतंकवाद के रास्ते पर धकेल सकता है।

आतंकियों के ओवरग्राउंड वर्कर नेटवर्क पर कड़ा प्रहार जारी रखने और भर्ती के षड्यंत्र में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल तत्वों को चिह्नित कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने खुफिया तंत्र को पूरी तरह मुस्तैद रखने को कहा।