शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 23 मिनट पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 24 मिनट पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति 33 मिनट पहले ‘रामायण’ के दूसरे पार्ट पर विवाद, HJS ने मेकर्स को दी चेतावनी, रावण के चित्रण पर जताई आपत्ति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 39 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे 42 मिनट पहले अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन, महेश बाबू समेत सितारे पहुंचे IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त 45 मिनट पहले IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक 51 मिनट पहले IIT खड़गपुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- गरीबों के लिए शौचालय बनाने का भी उड़ाया गया मजाक बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला 1 घंटे पहले बेन शेल्टन ने एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब कार्लोस अलकराज से होगा मुकाबला मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी 1 घंटे पहले मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार टला, अमित शाह से मुलाकात के बाद 3 नेताओं की उम्मीदों पर फिरा पानी Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला 1 घंटे पहले Women’s Asian Champions Trophy: कोरिया को हराकर दबदबा कायम रखने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम, शाम 7 बजे मुकाबला अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा 1 घंटे पहले अमेरिकी शेयर बाजार में AI बबल फूटा? एक हफ्ते में 6 ट्रिलियन डॉलर स्वाहा सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो 2 घंटे पहले सलमान खान ने हेटर्स को दिया जवाब, बोले- मेरी बुराई करके फॉलोअर्स बढ़ा रहे हो तो करते रहो मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… 3 घंटे पहले मनरेगा के पौधरोपण में 16.73 करोड़ की स्वीकृति पर सवाल, 74 हजार पौधों की खरीदी और दरों को लेकर विधायक ने मांगी जांच… महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम 3 घंटे पहले महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-दक्षिण कोरिया की भिड़ंत, जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात 3 घंटे पहले PM मोदी का बंगाल, बिहार और यूपी दौरा, 34,470 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना 3 घंटे पहले FBI पर फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, क्राइम डेटाबेस को हैकर्स ने बनाया निशाना Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली 4 घंटे पहले Peru Earthquake: पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, लीमा में कांपी धरती, संसद भवन कराया गया खाली भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख 4 घंटे पहले भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? 4 घंटे पहले Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम 5 घंटे पहले एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम
राष्ट्रीय

IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त

IndusInd Bank के पूर्व CEO सुमंत कथपालिया पर बड़ी कार्रवाई, ₹1,960 करोड़ की गड़बड़ी मामले में बर्खास्त

मुंबई 

इंडसइंड बैंक ने अपने पूर्व CEO सुमंत कथपालिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बैंक ने अनुशासनात्मक जांच पूरी होने के बाद उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बता दें बैंक के डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में अकाउंटिंग की गड़बड़ियों से करीब 1,959.98 करोड़ रुपये का असर पड़ा था।

बर्खास्तगी के साथ ही बैंक ने उनकी सैलरी और बोनस पर मालुस और क्लॉबैक प्रावधान लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत बैंक मार्च 2020 से अब तक दिए गए बोनस और वैरिएबल पे की रकम वापस लेने की कार्रवाई कर सकता है। बता दें बैंक में गड़बड़ियों की जिम्मेदारी लेते हुए कथपालिया ने 29 अप्रैल 2025 को MD और CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद भी वह बैंक के कर्मचारी बने रहे। बाद में 18 जून 2025 से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

20 नवंबर को लिया फैसला
इंडसइंड बैंक के बोर्ड ने 20 नवंबर 2026 को बैठक में कथपालिया की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया। मामले की जांच बॉम्बे हाईकोर्ट के एक पूर्व जज ने की थी। उन्होंने 18 नवंबर को अपनी रिपोर्ट बैंक को सौंपी।

मार्च 2020 से लागू होगा नियम: बैंक ने 24 मार्च 2020 से मालुस और क्लॉबैक प्रावधान लागू करने का फैसला किया है। इसी दिन कथपालिया ने MD और CEO का पद संभाला था।

लौटानी पड़ सकती है बोनस की रकम: क्लॉबैक के तहत बैंक पहले दिए गए बोनस और अन्य वैरिएबल वेतन की रकम वापस मांग सकता है। हालांकि, वसूली की कुल रकम अभी सामने नहीं आई है।

क्या है पूरा मामला
इंडसइंड बैंक में मार्च 2025 में डेरिवेटिव सौदों की अकाउंटिंग में गड़बड़ी सामने आई थी। जांच में पता चला कि कुछ सौदों की गलत अकाउंटिंग के कारण बैंक के खातों में ऐसे मुनाफे दर्ज किए गए, जो वास्तव में नहीं हुए थे। इस खुलासे के बाद बैंक को अपने वित्तीय नतीजों में बड़ा नुकसान दर्ज करना पड़ा। मामले के सामने आने के बाद बैंक के कई सीनियर अफसरों पर कार्रवाई हुई थी।

बता दें सेबी ने भी सुमंत कथपालिया और चार अन्य लोगों को प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से बैन किया हुआ है। यह कार्रवाई बैंक के शेयरों में कथित 'इनसाइडर ट्रेडिंग' के एक मामले के संबंध में की गई है। इसके अलावा, सेबी के एक अंतरिम आदेश के अनुसार, नियामक ने इन पांचों व्यक्तियों से कुल 19.78 करोड़ रुपये की राशि जब्त कर ली थी।

सेबी द्वारा प्रतिबंधित किए गए अन्य अधिकारियों में अरुण खुराना (जो उल्लंघन के समय बैंक के कार्यकारी निदेशक और डिप्टी CEO थे), सुशांत सौरव (ट्रेजरी ऑपरेशंस के प्रमुख), रोहन जथन्ना (GMG ऑपरेशंस के प्रमुख) और अनिल मार्को राव (कंज्यूमर बैंकिंग ऑपरेशंस के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी – CAO) शामिल हैं।