Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Bastar (Jagdalpur)

CM ने किया झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण… अर्पित की श्रद्धांजलि… 32 शहीदों की याद में स्थापित किया गया है मेमोरियल…

इम्पैक्ट डेस्क. जगदलपुर.

झीरम घाटी की 9वी बरसी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जगदलपुर में शहीद मेमोरियल का लोकार्पण किया साथ ही झीरम घाटी में शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि। हम बोले लोकतंत्र पर सबसे बड़े हमले में शहीदों की याद में आम जनता को समर्पित है झीरम घाटी शहीद मेमोरियल।

झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में शहीदों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री ने कहा आपके हिम्मत और हौंसले को सलाम है। हर सुख दुख में साथ रहने का किया वायदा। परिजनों को शाल, श्रीफल और पौधा के रूप में दिया झीरम स्मृति चिन्ह।