मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई अभी-अभी अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 43 मिनट पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 47 मिनट पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 1 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 1 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 1 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 1 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 1 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 2 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 2 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 2 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 3 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 3 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 3 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 3 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 3 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 4 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी
Government

घर पर बनाएं हलवाई जैसी स्पंजी मलाई चमचम, आसान रेसिपी जानें

घर पर बनाएं हलवाई जैसी स्पंजी मलाई चमचम, आसान रेसिपी जानें

 खाने के बाद कुछ मीठा मिल जाए तो मन खुश हो जाता है और पेट भी भर जाता है. भारतीय घरों में आज भी घरों में मिठाइयां बनाई जाती हैं और लोग बड़े चाव से उनको खाते भी हैं. गुलाब जामुन, रसमलाई, पेड़ा जैसी मिठाई तो लोग आराम से बना लेते हैं, लेकिन कुछ मिठाइयों के लिए उनको हलवाई की दुकान का रूख करना पड़ता है. स्पंजी, रसीली और मलाई से लिपटी मलाई चमचम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाना बेहद आम बात है.

अक्सर हमें लगता है कि हलवाई जैसी जालीदार और मुंह में जाते ही घुल जाने वाली चमचम सिर्फ बाजार में ही मिल सकती है. घर पर बनाने की कोशिश में कभी छेना सख्त हो जाता है, तो कभी चाशनी में डालते ही चमचम टूटने लगती है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मलाई चमचम की बेहद आसान और अचूक रेसिपी, जिसे बनाकर आप खुद कहेंगे…अरे, इसे बनाना इतना आसान था क्या? तो चलिए,  हलवाई जैसी मखमली और स्पंजी मलाई चमचम की आसान रेसिपी जानते हैं.

मलाई चमचम के लिए आवश्यक सामग्री
    फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
    नींबू का रस या विनेगर – 2 चम्मच (थोड़े पानी में मिलाकर)
    आरारोट या मैदा – 1 छोटा चम्मच
    चीनी – 2 कप (चाशनी बनाने के लिए)
    खोया (मावा) – ½ कप
    पिसी हुई चीनी – 2 चम्मच
    बारीक कटे पिस्ता और बादाम – 2-3 बड़े चम्मच
    इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
    केसर – कुछ धागे
    पानी – 5-6 कप (चाशनी के लिए)

बनाने की आसान विधि
सॉफ्ट छेना तैयार करें: दूध को उबालकर गैस बंद कर दें और 2 मिनट ठंडा होने दें. अब धीरे-धीरे नींबू का पानी डालकर दूध को फाड़ लें. छेने को मलमल के कपड़े में छानकर ठंडे पानी से धो लें, ताकि खटास निकल जाए. कपड़े को हल्के हाथों से निचोड़कर 30 मिनट के लिए लटका दें, जिससे अतिरिक्त पानी निकल जाए.

डो और शेप बनाएं: छेनी को एक थाली में निकालकर हथेली से 5से 6 मिनट तक अच्छी तरह मसलें जब तक वह चिकना न हो जाए. अब इसमें मैदा और एक चुटकी पीला रंग मिलाकर मिक्स करें. इसके छोटे-छोटे ओवल शेप के चमचम बना लें. ध्यान रहे, इनमें दरारें न हों.

चाशनी में पकाएं: एक चौड़े बर्तन में 2 कप चीनी और 4-5 कप पानी डालकर तेज उबालें. उबलती चाशनी में चमचम डालकर ढक दें और तेज आंच पर 15 मिनट पकाएं. चमचम फूलकर दोगुनी हो जाएगी. इसे चाशनी में ही ठंडा होने दें.

मलाई स्टफिंग: पैन में मावा, पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर का दूध मिलाकर 3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं और ठंडा कर लें. अब ठंडी चमचम को चाशनी से निकालकर हल्का दबाएं. बीच से लंबाई में एक चीरा लगाएं और तैयार क्रीमी मावा स्टफिंग भर दें.

ऐसे करें सर्व: आखिर में ऊपर से पिस्ता और बादाम से सजाकर फ्रिज में ठंडा करें. आपकी सुपर सॉफ्ट हलवाई जैसी मलाई चमचम तैयार है. इसे खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा और खुद को इसकी रेसिपी भी पूछने से रोक नहीं पाएगा.